MP के कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह की माता का निधन
MP के कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह की माता का निधनPriyanka Yadav-RE

MP के कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह की माता का निधन, सीएम शिवराज ने जताया शोक

भोपाल, मध्यप्रदेश : MP के कैबिनेट मंत्री की माताजी का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है, 3 अक्टूबर को उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी।

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में कोरोना महासंकटकाल के बीच दुखद खबर सामने आई है, हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के माताजी श्रीमती इंद्रादेवी सिसोदिया का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक 3 अक्टूबर को उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। मुख्यमंत्री शिवराज ने इंद्रादेवी सिसोदिया के निधन पर ट्वीट कर दुख जताया है।

CM ने इंद्रादेवी सिसोदिया के निधन पर दुख जताया

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंद्रादेवी सिसोदिया के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के माध्यम से संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा- ‘हमारे कैबिनेट साथी श्री डॉ महेंद्र सिंह सिसोदिया जी की पूज्य माताजी श्रीमती इंद्रादेवी सिसोदिया जी के निधन का समाचार सुनकर अत्यंत दु:ख हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं'

नरोत्तम मिश्रा ने इंद्रादेवी सिसोदिया के निधन पर जताया शोक :

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने श्रीमती इंद्रादेवी सिसोदिया के निधन पर शोक व्यक्त किया है। डॉ मिश्रा ने ट्वीट के जरिये कहा- कैबिनेट में मेरे सहयोगी श्री महेंद्र सिंह सिसोदिया जी की माता जी श्रीमती इंद्रादेवी सिसोदिया जी के निधन का समाचार सुनकर मन दुखी है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।ॐ शांति!

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com