अहमदाबाद : गैस सिलिंडर फटने से गुना के 7 लोगों की मौत, MP CM ने जताया दुःख

अहमदाबाद के एक गैस संयंत्र में सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में मध्य प्रदेश के गुना जिले के 7 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। जबकि, कुल 10 लोगों की मौत हो गई।
अहमदाबाद : गैस सिलिंडर फटने से गुना के 7 लोगों की मौत, MP CM ने जताया दुःख
अहमदाबाद : गैस सिलिंडर फटने से गुना के 7 लोगों की मौत, MP CM ने जताया दुःख Social Media

अहमदाबाद, गुजरात। देश में पहले ही कोरोना के चलते हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। इसी बीच कई राज्यों में प्राकृतिक आपदाओं और गंभीर हादसों के कहर भी जारी हैं। वहीं, अब गुजरात की राजधानी अहमदाबाद से एक और दर्दनाक घटना सामने आई है। इस घटना के तहत शुक्रवार को अहमदाबाद के एक गैस संयंत्र में सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में मध्य प्रदेश के गुना जिले के 7 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। जबकि, कुल 10 लोगों की मौत हो गई। इस घटना पर मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दुःख प्रकट किया।

अहमदाबाद के प्‍लांट में फटा सिलेंडर :

दरअसल, पिछले महीनों गैस रिसाव या गैस सिलेंडर फटने से जुड़ी कई खबरें सामने आचुकी हैं। वहीं, अब गुजरात के अहमदाबाद के एक गैस संयंत्र में सिलिंडर फटने से 10 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 7 लोग मध्य प्रदेश के गुना जिले के बताये जा रहे हैं। हालांकि, यह घटना बुधवार की रात को घटी, लेकिन इन लोगों का अंतिमसंस्कार शुक्रवार को हो सका। गांव वालों का कहना है कि, सभी मजदूरों ने 12 हजार रुपये जुटाए और एंबुलेंस से तीन शव गांव लेकर घर पहुंचे और शाम को तीनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसके अलावा अभी सात शव और आना बाकी है। उधर इस हादसे को लेकर प्रशासन का कहना है कि, 'सात लोगों की मौत हुई है, तीन घायलों का अहमदाबाद के अस्पताल में इलाज चल रहा है।'

कैसे हुआ हादसा :

इस संयंत्र में काम करने वाले मजदूरों को फैक्ट्री से 500 मीटर की दूरी पर रहने को आवास दिया गया था। बुधवार की रात सभी भोजन करके वहीं सो रहे थे। इसी बीच एक कमरे से सिलिंडर से गैस का रिसाव होने लगा, जिसकी महक पास में ही दूसरे आवास में सो रहे एक परिवार के दामाद फूलसिंह अहिरवार को लगी, तो उन्होंने जाकर दरवाजा खुलवाया और बल्ब जलाने स्विच ऑन कर दिया। स्विच ऑन करते ही जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में फूल सिंह और कमरे में सो रहे नौ लोग झुलस गए, जिनमें से छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाकी के लोगों को तुरंत ही फैक्ट्री प्रबंधन ने अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री ने जताया दुर्घटना पर शोक :

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुजरात के अहमदाबाद स्थित संयंत्र में गैस रिसाव होने के बाद हुए धमाके की घटना में मरने वाले गुना जिले के मधुसूदनगढ़ के रहने वाले सात श्रमिकों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। साथ ही खबर यह भी है कि, CM शिवराज सिंह ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख, घायलों को 2-2 लाख रूपये की सहायता तथा नि:शुल्क इलाज के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस आघात को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। इसी के साथ उन्होंने हादसे में घायल लोगों के जल्द ही स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com