MP Election 2022 Results: हर जगह कमल ही कमल- बुरहानपुर समेत इन जिलों में भाजपा की जीत

MP Election 2022 Results: वोटों की गिनती के बाद हर जगह कमल खिलता नजर आ रहा है, बुरहानपुर, खंडवा, सतना में भाजपा की जीत-इंदौर में पुष्यमित्र भार्गव लगातार आगे...
MP Election 2022 Results
MP Election 2022 ResultsSocial Media

MP Election 2022 Results: वोटों की गिनती के बाद हर जगह कमल खिलता नजर आ रहा है। प्रदेश के इंदौर में बीजेपी जीत की ओर है, बुरहानपुर, खंडवा के बाद सतना में भाजपा की जीत हुई है। बता दें, बुरहानपुर में भाजपा प्रत्याशी माधुरी पटेल ने 542 वोट से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी शहनाज अंसारी को हराया।

सीएम शिवराज ने दी बधाई :

बुरहानपुर नगर निगम में भाजपा को विजय का आशीर्वाद देकर भाई-बहनों ने जो विश्वास जताया है, उसके लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। हम आपका यह विश्वास खण्डित नहीं होने देंगे। महापौर प्रत्याशी बहन श्रीमती माधुरी पटेल जी व साथी कार्यकर्ताओं को इस शानदार जीत के लिए बधाई!

बुरहानपुर नगर निगम महापौर भाजपा प्रत्याशी को विजयी होने पर हार्दिक बधाई एवं सभी मतदाताओं का हार्दिक धन्यवाद। अपने अथक परिश्रम से भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिये सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं का अभिनंदन।

MP भाजपा

सतना में भाजपा प्रत्याशी योगेश ताम्रकार ने दर्ज की जीत :

सतना में भाजपा प्रत्याशी योगेश ताम्रकार ने 24400 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा को हराया। सीएम शिवराज ने ट्वीट कर लिखा- सतना में योगेश ताम्रकार जी और खण्डवा में श्रीमती अमृता यादव जी को महापौर प्रत्याशी के रूप में आशीर्वाद देकर विजयी बनाने के लिए सभी भाई-बहनों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। BJP नगरों के विकास और जनता के कल्याण के अपने सभी वचन निभाने के लिए कटिबद्ध है।

खंडवा में भाजपा प्रत्याशी अमृता यादव जीती :

खंडवा में भाजपा प्रत्याशी अमृता यादव जीतीं। उन्होंने कांग्रेस की आशा मिश्रा को 19765 वोटों से हराया। वही भोपाल में भाजपा की महापौर प्रत्याशी मालती राय 23,953 वोट से आगे हैं। इंदौर में भाजपा प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव 55000 हजार वोट से लीड बनाए हुए हैं।

जाने अपडेट...

विधानसभा वार्ड एक में कांग्रेस की प्रीति अग्निहोत्री सात राउंड के बाद महज साढ़े सात सौ वोटों से आगे हैं, दो नंबर वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवार फातिमा रफीक खान, कांग्रेस उम्मीदवार यास्मीन मुबारिक खान से दो वोटों से आगे हैं, वार्ड तीन में भाजपा की शिखा दुबे 2 हजार 37 वोटों से आगे है। वार्ड चार में भाजपा की बरखा मालू 1400 वोटों से, वार्ड पांच में भाजपा के निरंजन गुड्डू 1458 वोटों से आगे हैं, वार्ड छह से भाजपा की संध्या यादव 412 वोट, वार्ड सात से भाजपा की भावना मिश्रा 450 वोटों से आगे हैं, वार्ड आठ से कांग्रेसी अनवर दस्तक की पत्नी 3 हजार वोटों से आगे हैं, वार्ड नौ में भाजपा के राहुल जायसवाल 394 वोट से आगे है। वार्ड दस में कांग्रेस की विनितिका यादव 1314 वोटों से आगे हैं, वार्ड ग्यारह में भाजपा के कमल वाघेला 1100, वार्ड अठारह में भाजपा की सोनाली परमार 1800, वार्ड तेरह में भाजपा के पराग कौशल 1489 से आगे हैं, वार्ड पंद्रह में कांग्रेस की ममता सुनेर 603 वोटों से आगे हैं, वार्ड सोलह में भाजपा की सोनाली धारकर 900 वोटों से आगे हैं, वार्ड सत्रह में निर्दलीय उम्मीदवार विनय कुशवाह, कांग्रेस उम्मीदवार से 50 वोटों से आगे हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार से 300 वोट आगे है।

विधानसभा पांच में वार्ड इकतालीस से भाजपा के प्रणव मंडल 900 वोट, वार्ड बयालीस से मुद्रा शास्त्री 1382, वार्ड तिरयालीस से सुनीता सोनगरा 800, वार्ड चवालीस से कांग्रेस की उम्मीदवार 424 वोटों से आगे हैं, वार्ड पैंतालीस में भाजपा की कविता अखंड 490, वार्ड छियालीस में भाजपा की कविता रमन 10, वार्ड सैंतालीस में भाजपा के नंदकिशोर पहाडिय़ा 1674, वार्ड अड़तालीस में भाजपा की विजयलक्ष्मी गौहर 1152, वार्ड उनपचास में भाजपा के राजेश उदावत 1814 वोटों से आगे हैं, यहां आठ राउंड की मतगणना हो चुकी है, वार्ड चौंपन में भाजपा के महेश बसवाल 268 वोटों से दस राउंड के बाद आगे हैं, वार्ड इक्यावन में भाजपा के मलखान कटारिया 1 हजार 7 वोटों से आगे है।

वही वार्ड पचास में भाजपा के राजीव जैन 1500 वोटों से आगे हैं, वार्ड तिरेपन में कांग्रेस की फौजिया अलीम 1400 वोटों से आगे हैं, वार्ड बावन से कांग्रेस की सावित्री चौधरी 1 हजार 9 वोटों से आगे चल रही हैं, विधानसभा तीन में भाजपा की स्थिति दस राउंड के बाद अच्छी होने लगी है, वार्ड पचपन में भाजपा पार्षद की उम्मीदवार पंखुड़ी डोसी 187, वार्ड छप्पन में भाजपा गजानंद गावड़े 1350, वार्ड सत्तावन में भाजपा सुरेश साकलकर 1100, वार्ड उनसाठ में भाजपा की रूपाली पेंढारकर 388, वार्ड साठ में भाजपा रंजना पिपले 1 हजार 59, वार्ड इकसठ में भाजपा की भावना चौधरी 1264, वार्ड तिरेसठ में भाजपा मृदुल अग्रवाल 700, वार्ड चौंसठ से भाजपा मनीष मामा 1650 से आगे, विधानसभा दो में जिन वार्डों में विवाद हुआ था, वहां कांग्रेस आगे चल रही है।

वार्ड बीस में कांग्रेस प्रत्याशी यशस्वी पटेल 1500 वोटों से आगे हैं, वार्ड इक्कीस में कांग्रेस के चिंटू चौकसे 1303 और राजू भदौरिया 1142 वोटों से सात राउंड के बाद आगे हैं, वार्ड तेईस में भी कांग्रेस की विनिता मौर्य 125 वोटों से आगे हैं, वार्ड सत्ताईस में कांग्रेस के विनोद यादव बब्बू 200 वोटों से आगे चल रहे हैं, वार्ड चौबीस में भाजपा के जीतू यादव सबसे ज्यादा 2900 वोटों से आगे हैं। दो नंबर के बाकी वार्डों में भी भाजपा बढ़त बनाए हुए है। भाजपा की बढ़त पार्षद ही नहीं, महापौर में भी हर विधानसभा में होती जा रही है। इसके बाद माना जा रहा है कि पुष्यमित्र भार्गव की जीत 1 लाख वोटों से ऊपर ही होगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com