अमृत सरोवर नवीन तालाब निर्माण कार्य वर्ष 2022-23
अमृत सरोवर नवीन तालाब निर्माण कार्य वर्ष 2022-23Social Media

आज़ादी के 75वें अमृत महोत्सव पर मध्य प्रदेश सरकार बनाएगी 75 अमृत सरोवर तालाब

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार आज़ादी के 75वें अमृत महोत्सव पर भारत के दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 75 अमृत सरोवर तालाब बनाने जा रही है। जिसके लिए स्वीकृती भी मिल गई है।

मध्य प्रदेश, भारत। हर राज्य की सरकार अपने-अपने राज्य के लिए कुछ ना कुछ अच्छा करने के लिए कोई न कोई योजना या नई सुविधा लेकर आती रही है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा भी प्रदेश के हित के लिए कई कदम उठाएं गए हैं। वहीं, अब शिवराज सरकार आज़ादी के 75वें अमृत महोत्सव पर भारत के दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 75 अमृत सरोवर तालाब बनाने जा रहे हैं। जिसके लिए महात्मा गांधी नरेगा योजना 15वां वित्त, जनभागीदारी मद से भोपाल जिले में 75 अमृत सरोवर तालाब निर्माण कार्य स्वीकृती भी मिल गई है।

भोपाल में होगा 75 तालाबों का निर्माण :

जैसा की हम सभी जानते है, भोपाल को झीलों की नगरी कहा जाता हैं। वहीं, अब भोपाल में 75 अमृत सरोवर तालाब का निर्माण और किया जाएगा। बता दें, यह बनाये जा रहे इन सभी तालाब में न्यूनतम 10000 क्यूबिक मीटर जल का भराव किया जाएगा। जिन 75 अमृत सरोवर को मंजूरी दी गई है। इन सभी नए निर्मित होने वाले तालाबों के निर्माण कार्य से 13 लाख 18 हजार क्यूबिक मीटर जल भराव होगा। निर्मित किये जा रहे यह सभी अमृत सरोवर तालाब के माध्यम से 878 हेक्टेयर कृषिक्षेत्र में सिंचाई होगी।

कितना पानी का होगा भराव :

जानकारी के लिए बता दें कि, यह परियोजनाएं कब से शुरू की गई और इनमें कितना पानी का भराव होगा।

  • ग्राम पंचायत गुनगा जनपद पंचायत बैरसिया में निर्मित अमृत सरोवर नवीन तालाब निर्माण कार्य 07 मई 2022 को प्रारंभ किया गया, माह जून में तालाब निर्माण का कार्य पूर्ण किया गया है। कार्य की बंड की लंबाई वेस्टवियर को सम्मिलित करते 250 मीटर है। उंचाई 5 मीटर है तथा कैचमेंट एरिया 0.84 वर्ग किमी है। तालाब निर्माण कार्य की जल भण्डारण क्षमता 40250 क्यूबिक मीटर है। जल भराव की अधिकतम गहराई 3.5 मीटर है।

  • ग्राम पंचायत ललरिया जनपद पंचायत बैरसिया में निर्मित अमृत सरोवर नवीन तालाब निर्माण कार्य 14 मई 2022 को प्रारंभ किया गया था माह जून में तालाब बंड निर्माण का कार्य पूर्ण किया गया है। तालाब निर्माण कार्य की जल भण्डारण क्षमता 12000 क्यूबिक मीटर है। तालाब निर्माण कार्य से 8 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी। तालाब निर्माण कार्य से पूर्व ग्राम में सिंचाई हेतु पर्याप्त पानी नहीं था एवं किसान एक ही फसल लेते थे। पानी की

    उपलब्धता होने से अब किसान दो या तीन फसल ले सकेंगे।

  • ग्राम पंचायत सिंधौड़ा जनपद पंचायत बैरसिया में निर्मित अमृत सरोवर नवीन तालाब निर्माण कार्य 04 अप्रैल 2022 को प्रारंभ किया गया माह जून में तालाब बंड निर्माण का कार्य पूर्ण किया गया है। तालाब निर्माण कार्य की जल भण्डारण क्षमता 14200 क्यूबिक मीटर है। तालाब निर्माण कार्य से 10 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी।

  • ग्राम पंचायत सिंधौड़ा जनपद पंचायत बैरसिया में निर्मित अमृत सरोवर नवीन तालाब निर्माण कार्य 04 अप्रैल 2022 को प्रारंभ किया गया जून में तालाब बंड निर्माण का कार्य पूर्ण किया गया है। तालाब निर्माण कार्य की जल भण्डारण क्षमता 14200 क्यूबिक मीटर है। तालाब निर्माण कार्य से 10 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी।

  • ग्राम पंचायत दमीला जनपद पंचायत बैरसिया में निर्मित अमृत सरोवर नवीन तालाब निर्माण कार्य अप्रैल 2022 को प्रारंभ किया गया। तालाब निर्माण कार्य की जल भण्डारण क्षमता 12000 क्यूबिक मीटर है। तालाब निर्माण कार्य से 8 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी।

  • ग्राम पंचायत कढैयाचंवर जनपद पंचायत बैरसिया में निर्मित अमृत सरोवर नवीन तालाब निर्माण कार्य अप्रैल 2022 को प्रारंभ किया गया तालाब निर्माण कार्य की जल भण्डारण क्षमता 41800 क्यूबिक मीटर है। तालाब निर्माण कार्य से 28 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी। यह तालाब सघन वन क्षे़त्र से लगा हुआ है जिसमें विभिन्न तरह के जंगली जानवर जैसे हिरण, नीलगाय तेंदुआ, भालू इत्यादि एवं विभिन्न तरह के पक्षी जैसे मोर, इत्यादि है। तालाब के निर्माण से पशु-पक्षियों को पेयजल उपलब्ध होगा। तालाब के दूसरी ओर कृषि भूमि है जिसमें पूर्व में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध नहीं थी अतः कृषक वर्षा आधारित कृषि करते थे। तालाब के निर्माण से लगभग 28 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी।

  • राम पंचायत सैमराभैरोपुरा जनपद पंचायत बैरसिया में निर्मित अमृत सरोवर नवीन तालाब निर्माण कार्य 16 अप्रैल 2022 को प्रारंभ किया गया तालाब निर्माण कार्य की जल भण्डारण क्षमता 15000 क्यूबिक मीटर है। तालाब निर्माण कार्य से 10 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी।

  • ग्राम पंचायत खण्डारिया जनपद पंचायत बैरसिया में निर्मित अमृत सरोवर नवीन तालाब निर्माण कार्य 6 अप्रेल 2022 को प्रारंभ किया गया तालाब निर्माण कार्य की जल भण्डारण क्षमता 12000 क्यूबिक मीटर है। तालाब निर्माण कार्य से 8 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी।

  • ग्राम पंचायत सूरजपुरा जनपद पंचायत बैरसिया में निर्मित अमृत सरोवर नवीन तालाब निर्माण कार्य 04 मई 2022 को प्रारंभ किया गया तालाब निर्माण कार्य की जल भण्डारण क्षमता 20000 क्यूबिक मीटर है। तालाब निर्माण कार्य से 13 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी।

  • ग्राम पंचायत कोटरा जनपद पंचायत बैरसिया में निर्मित अमृत सरोवर नवीन तालाब निर्माण कार्य 08 अप्रैल 2022 को प्रारंभ किया गया तालाब निर्माण कार्य की जल भण्डारण क्षमता 12000 क्यूबिक मीटर है। तालाब निर्माण कार्य से 8 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी।

  • ग्राम पंचायत परसोरा जनपद पंचायत बैरसिया में निर्मित अमृत सरोवर नवीन तालाब निर्माण कार्य 16 अप्रैल 2022 को प्रारंभ किया गया तालाब निर्माण कार्य की जल भण्डारण क्षमता 12000 क्यूबिक मीटर है। तालाब निर्माण कार्य से 8 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी।

  • ग्राम पंचायत आंकिया जनपद पंचायत बैरसिया में ग्राम भकवाह में निर्मित अमृत सरोवर नवीन तालाब निर्माण कार्य 10 मई 2022 को प्रारंभ किया गया तालाब निर्माण कार्य की जल भण्डारण क्षमता 39000 क्यूबिक मीटर है। तालाब निर्माण कार्य से 26 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी।

  • ग्राम पंचायत सुनगा जनपद पंचायत बैरसिया में ग्राम भमरदा में निर्मित अमृत सरोवर नवीन तालाब निर्माण कार्य मई 2022 को प्रारंभ किया गया तालाब निर्माण कार्य की जल भण्डारण क्षमता 14632 क्यूबिक मीटर है। तालाब निर्माण कार्य से 10 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी।

  • ग्राम पंचायत जमूसरकलां जनपद पंचायत बैरसिया में ग्राम पनया में निर्मित अमृत सरोवर नवीन तालाब निर्माण कार्य 22 अप्रेल 2022 को प्रारंभ किया गया तालाब निर्माण कार्य की जल भण्डारण क्षमता 15450 क्यूबिक मीटर है। तालाब निर्माण कार्य से 10 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी।

  • ग्राम पंचायत जमूसरकलां जनपद पंचायत बैरसिया में ग्राम जमूसरकलां में निर्मित अमृत सरोवर नवीन तालाब निर्माण कार्य 22 अप्रेल 2022 को प्रारंभ किया गया तालाब निर्माण कार्य की जल भण्डारण क्षमता 14625 क्यूबिक मीटर है। तालाब निर्माण कार्य से 10 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी।

  • ग्राम पंचायत गढाकलां जनपद पंचायत बैरसिया में निर्मित अमृत सरोवर नवीन तालाब निर्माण कार्य अप्रैल 2022 को प्रारंभ किया गया तालाब निर्माण कार्य की जल भण्डारण क्षमता 14400 क्यूबिक मीटर है। तालाब निर्माण कार्य से 10 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी।

  • ग्राम पंचायत कोल्हूखेडीखुर्द जनपद पंचायत बैरसिया में निर्मित अमृत सरोवर नवीन तालाब निर्माण कार्य 16 अप्रैल 2022 को प्रारंभ किया गया तालाब निर्माण कार्य की जल भण्डारण क्षमता 16059 क्यूबिक मीटर है। तालाब निर्माण कार्य से 11 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी।

CEO जिला पंचायत ने बताया :

CEO जिला पंचायत ऋतुराज सिंह ने बताया कि, 'सिंचाई क्षमता में वृद्धि से कृषक दो या तीन फसल ले सकेंगे एवं सिंचित कृषि क्षेत्र में वृद्धि होगी। तालाब निर्माण से पशु-पक्षियों को पेयजल उपलब्ध होगा। भूमिगत जल के स्तर में सुधार होगा। तालाब निर्माण का उपयोगकर्ता समूह द्वारा सिंचाई, मत्स्यपालन तथा सिंघाड़ा उत्पादन किया जा सकेगा । मत्स्यपालन के लिए स्व सहायता समूहों का प्रशिक्षण हो चुका है। तालाब निर्माण कार्य से न केवल जल संरक्षण, जल संवर्धन कार्य होगा बल्कि तालाब के जल से सिंचाई, मत्स्यपालन, सिंघाड़ा उत्पादन कार्य से उपयोगकर्ता समूह की आजीविका में वृद्धि होगी।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com