मप्र राज्यपाल ने सिंधिया समर्थक 6 मंत्रियो को किया निष्कासित
मप्र राज्यपाल ने सिंधिया समर्थक 6 मंत्रियो को किया निष्कासितSocial Media

मप्र राज्यपाल ने सिंधिया समर्थक 6 मंत्रियो को किया निष्कासित

मध्यप्रदेश राज्यपाल ने सिंधिया समर्थक 6 मंत्रियो को मंत्रिमंडल से किया निष्कासित। विभागों का किया बंटवारा। सिंधिया गुट के 6 मंत्री और विधायक थोड़ी देर में भोपाल पहुंचेंगे। जाने पूरा मामला...

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश में जारी सियासत के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा मंगलवार को राज्यपाल लालजी टंडन को पत्र लिखकर 6 मंत्रियों को बर्खास्त करने की मांग की है। मुख्यमंत्री के पत्र और प्रदेश में चल रही सियासी क्रम को देखते हुए आज यानि शुक्रवार को राज्यपाल लालजी टंडन ने 6 मंत्रियों को मंत्रिमंडल से निष्कासित किया है। जिसमे इमरती देवी, तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर और डॉ.प्रभुराम चौधरी हैं।

कमलनाथ सरकार में शामिल सिंधिया समर्थक 6 मंत्रियों को मंत्रिमंडल से राज्यपाल लालजी टंडन बर्खास्त कर दिया है। उनके विभाग दूसरे मंत्रियों को दे दिए गए हैं।

विजयलक्ष्मी साधो को महिला बाल विकास,

मंत्री गोविंद सिंह को खाद्य नागरिक आपूर्ति

बृजेंद्र सिंह राठौर को परिवहन

सुखदेव पांसे को श्रम

जीतू पटवारी को राजस्व मंत्री

कमलेश्वर पटेल को स्कूल मंत्री

तरुण भनोट को स्वास्थ्य विभाग दे दिया गया है

मध्य प्रदेश में सियासी घमासान के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट के 6 मंत्री और विधायक थोड़ी देर में भोपाल पहुंचेंगे। बेंगलुरु के एक रिसॉर्ट में में ठहरे 17 विधायक दो फ्लाइट के जरिए भोपाल पहुंचेंगे। सिंधिया समर्थक कुल 22 विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति को अपने इस्तीफे भेजे हैं। इसके बाद स्पीकर ने नोटिस जारी कर विधायकों को हाजिर होने के लिए कहा था।

मिली जानकारी के अनुसार सिंधिया गुट के विधायकों में से पहले प्लेन में भाजपा सांसद रमाकांत भार्गव और विधायक अरविंद भदोरिया के साथ कांग्रेस के सुरेश धाकड़, जसवंत जाटव, इमरती देवी, मनोज चौधरी, पुनीत शर्मा, ऐंदल सिंह कंसाना, मोहन सिंह, रक्षा सिरोनिया हैं। दूसरे प्लेन में भाजपा नेता उमाशंकर गुप्ता के साथ कांग्रेस के तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रभुराम चौधरी, राज्यवर्धन सिंह, महेंद्र सिंह सिसोदिया, संतराम, कमलेश जाटव वापस लौटेंगे।

वहीं दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मांग की है कि बेंगलुरू से लौट रहे विधायकों की कोरोना वायरस की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बेंगलुरू में कोरोनावायरस फैला हुआ है।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार यानि आज राज्यपाल लालजी टंडन से राजभवन मिलने पहुंचे। सीएम ने राज्यपाल को एक पत्र सौंपा। इसमें उन्होंने भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप लगाए। साथ ही राज्यपाल से मांग की है कि वे गृह मंत्री अमित शाह से बेंगलुरु में बंधक विधायकों को मुक्त कराने के लिए कहें। राज्यपाल से मुलाकात के बाद कमलनाथ ने कहा कि फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार है सरकार।

कमलनाथ की राज्यपाल से मुलाकात के करीब पांच घंटे बाद शाम 4 बजे ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिवराज सिंह चौहान राजभवन पहुंचे। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं ने राज्यपाल से विधानसभा में फ्लोर टेस्ट लेकर चर्चा की। उन्होंने राज्यपाल को जानकारी दी कि कांग्रेस के 22 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं, ऐसे में कमलनाथ सरकार अल्पमत में है।

राज्यपाल से मिलकर सीएम ने कहा- फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार है सरकार

मध्यप्रदेश की राजनीति में कोरोना वायरस का असर

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com