मप्र कमलनाथ सरकार का अंत तय, फिर खिलेगा कमल
राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश में सत्ता के संघर्ष में जारी सियासत का आज यानि शुक्रवार को निर्णायक दिन है। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आज कमलनाथ सरकार का विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होगा। भाजपा-कांग्रेस व्हिप जारी कर विधायकों को सदन में उपस्थित रहने को कहा है। वहीं मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीएम हाउस में विधायक दल की बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करेंगे।
मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में फ्लोर टेस्ट से पहले ही इस्तीफे का ऐलान कर सकते हैं। आपको बता दें कि गुरुवार देर रात स्पीकर ने 16 बागी विधायकों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए। इधर, दिग्विजय सिंह ने भी अब स्वीकार कर लिया है कि उनकी सरकार सुरक्षित नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का बचना मुश्किल है।
आपको बता दें कि, मध्यप्रदेश विधानसभा में कुल 230 सीट, 2 विधायकों के निधन के बाद कुल सीटें 228, इस्तीफा देने वाले कांग्रेस के विधायक 22 हैं। अब सदन में 206 सीट बची हैं, इस स्थिति में बहुमत के लिए जरूरी 104 पार्टी के पास होना अनिवार्य है। वर्तमान में भाजपा के पास 107 (बहुमत से 3 ज्यादा), कांग्रेस के पास 99 (बहुमत से 5 कम) कांग्रेस के 92 विधायक रह गए हैं।
ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।