RSS के वरिष्ठ प्रचारक पद्मश्री श्रद्धेय बाबा योगेंद्र के निधन पर MP के नेताओं ने जताया शोक

मध्यप्रदेश। आरएसएस (RSS) के वरिष्ठ प्रचारक पद्मश्री बाबा योगेन्द्र का निधन हो गया है, बाबा योगेंद्र के निधन पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने शोक जताया है।
बाबा योगेंद्र का निधन
बाबा योगेंद्र का निधन Priyanka Yadav-RE

मध्यप्रदेश। आरएसएस (RSS) के वरिष्ठ प्रचारक पद्मश्री बाबा योगेन्द्र का निधन हो गया है। बता दें कि, बाबा योगेन्द्र संस्कार भारती के संस्थापक थे। बाबा योगेंद्र के निधन पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेताओं ने शोक जताया है।

बाबा योगेंद्र के निधन पर सीएम ने जताया शोक-

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा- RSS के वरिष्ठ प्रचारक, संस्कार भारती के संस्थापक व संरक्षक,हम सबके पूज्य श्रद्धेय बाबा योगेंद्र जी के महाप्रयाण के समाचार प्राप्त हुए। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!

गृहमंत्री ने ट्वीट कर जताया शोक

RSS के वरिष्ठ प्रचारक पद्मश्री श्रद्धेय बाबा योगेंद्र के निधन पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दुख जताया है। गृहमंत्री ने कहा- संस्कार भारती के संस्थापक, RSS के वरिष्ठ प्रचारक पद्मश्री श्रद्धेय बाबा योगेंद्र जी के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजन को इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

वीडी शर्मा ने किया ट्वीट

वीडी शर्मा ने ट्वीट कर कहा- संस्कार भारती के संस्थापक, पद्मश्री श्रद्धेय बाबा योगेंद्र जी के निधन का दु:खद समाचार मिला। उनका अवसान कला जगत के लिए बड़ी क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में विश्रांति दें व शोकमय परिजनों को इस कठिन घड़ी में धैर्य प्रदान करें। ऊँ शांति!

विश्वास सारंग ने ट्वीट कर जताया शोक

प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा- संस्कार भारती के संस्थापक, RSS के वरिष्ठ प्रचारक, पद्मश्री श्रद्धेय बाबा योगेंद्र जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्‍त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्‍थान दें एवं इस कठिन समय में परिवार को संबल प्रदान करें।ॐ शांति।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com