MP के नेताओं ने कारगिल विजय दिवस पर सभी वीर सपूतों को दी विनम्र श्रद्धांजलि

भोपाल, मध्यप्रदेश। हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है, कारगिल विजय दिवस पर मध्यप्रदेश के CM समेत कई नेताओं ने ट्वीट कर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी है।
कारगिल विजय दिवस
कारगिल विजय दिवसPriyanka Yadav-RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) मनाया जाता है, इस दिन 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना ने जीत हासिल की थी। कारगिल विजय दिवस पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेताओं ने ट्वीट कर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी है।

सीएम शिवराज ने किया ट्वीट

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि- भारत की पवित्र भूमि पर प्रेम, अहिंसा और सौहार्द के सर्वदा पुष्प पल्लवित होते हैं, परंतु हम अपने गौरव और सम्मान की रक्षा करना भी जानते हैं, कारगिल की विजय ने पुन: यह स्पष्ट रूप से दुनिया को संदेश दे दिया है कि हम किसी को छेड़ेंगे नहीं, कोई हमें छेड़ेगा, तो उसे छोड़ेंगे नहीं। कारगिल विजय दिवस देश के जांबाज सपूतों को बारंबार सलाम!

सीएम शिवराज ने कहा-

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश की आन, बान, शान के लिए प्राणों की आहुति देने वाले अमर रणबांकुरों को शत-शत नमन। 22 साल पहले आज ही के दिन भारतीय सेना ने अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय देते हुए दुश्मन को धूल चटाकर कारगिल की चोटी पर तिरंगा फहराया था।

नरोत्तम मिश्रा ने किया ट्वीट

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर कहा- कारगिल की दुर्गम पहाड़ियों में अपने अदम्य साहस और शौर्य से मां भारती की आन-बान-शान की रक्षा करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले देश के वीर सपूतों को विजय दिवस के अवसर पर सादर नमन! कारगिल विजय दिवस भारतीय सेनाओं के शौर्य, पराक्रम और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है, भारतीय सेना की विजयगाथा आज भी हमारे देश को गौरवान्वित करती है।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने दी श्रद्धांंजलि :

मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने ट्वीट कर कारगिल विजय दिवस पर सभी वीर सपूतों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी, कहा- भारतीय सेनाओं के शौर्य, पराक्रम और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। भारतीय सेना की विजयगाथा आज भी हमारे देश को गौरवान्वित करती है।

एमपी कांग्रेस ने किया ट्वीट

एमपी कांग्रेस ने ट्वीट कर कारगिल विजय दिवस पर देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले भारत माता के वीर सपूतों को शत-शत नमन किया।

आपको बताते चलें कि आज का दिन भारतीयों के लिए काफी अहम है, यह दिन भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान का प्रतीक है। आज विजय दिवस है, यह कारगिल युद्ध मे शूरवीरों के सर्वोच्च बलिदान को याद करने का दिन है, आज से 22 साल पहले सेना ने कारगिल में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी, हर साल शहीद हुए जवानों के बलिदान को याद करते हुए कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com