IPS संजय कुमार झा को बनाया नया परिवहन आयुक्त
IPS संजय कुमार झा को बनाया नया परिवहन आयुक्तSocial Media

MP: गृह विभाग ने परिवहन आयुक्त मुकेश जैन का किया तबादला- IPS संजय झा होंगे नए परिवहन आयुक्त

भोपाल, मध्यप्रदेश : अब IPS संजय कुमार झा नए परिवहन आयुक्त होंगे, वही आईपीएस मुकेश जैन को परिवहन आयुक्त के पद से विशेष पुलिस महानिदेशक बनाया है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। MP में तबादलों का सिलसिला लगातार जारी हैं इस बीच अब राजधानी भोपाल से खबर मिली है कि मध्यप्रदेश गृह विभाग ने परिवहन आयुक्त मुकेश कुमार जैन (Mukesh Kumar Jain) का तबादला कर दिया है और आईपीएस संजय कुमार झा (Sanjay Kumar Jha) को नया परिवहन आयुक्त बना दिया है।

संजय झा को मिली कमान :

मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश में एडीजी संजय कुमार झा को परिवहन आयुक्त बनाया गया है, संजय झा पुलिस मुख्यालय में पदस्थ विशेष पुलिस महानिदेशक का पद संभाल रहे थे। वही आईपीएस मुकेश जैन को परिवहन आयुक्त के पद से अब विशेष पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।

मध्यप्रदेश के गृह विभाग ने जारी किये आदेश

आज गृह विभाग के उप सचिव एचएस मीणा ने ट्रांसफर का आदेश जारी किया। नये रिवहन आयुक्त मुकेश कुमार जैन भारतीय पुलिस सेवा के 1989 बैच के अधिकारी हैं। वहीं नये विशेष पुलिस महानिदेशक संजय कुमार झा भी 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

मध्यप्रदेश के गृह विभाग ने जारी किये आदेश
मध्यप्रदेश के गृह विभाग ने जारी किये आदेशSocial Media

बताते चले कि, 1989 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस संजय कुमार झा इससे पहले भी अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रपति सेवा मेडल प्राप्त कर चुके हैं, संजय कुमार झा का सेंट्रल डेपुटेशन पर सशस्त्र सीमा बल के DIG के रूप में मुजफ्फरपुर एवं पटना का कार्यकाल भी काफी सफल रहा है, इसके अलावा वो उज्जैन के DIG, खंडवा,सिवनी दमोह सहित विभिन्न जिलों में एसपी भी रह चुके हैं। आईपीएस संजय कुमार झा बिहार के मधुबनी के निवासी व भारतीय पुलिस सेवा के 1989 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के है। इन्हे उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co