MP Panchayat Election 2022
MP Panchayat Election 2022Social Media

MP Panchayat Election 2022: आज प्रदेश के 51 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव

MP Panchayat Election 2022: आज 𝟓𝟏 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का निर्वाचन होगा, जानिए किस जिले में किसका पलड़ा भारी रहेगा...

MP Panchayat Election 2022: मप्र में जनपद पंचायत के बाद अब जिला पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव हो रहे हैं। आज मध्यप्रदेश के 51 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव है। 51 जिलों में होने वाले चुनाव से पहले कल राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव ने महत्वपूर्ण जानकारी दी है।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव ने बताया

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राकेश सिंह ने कल बताया था कि 𝟓𝟏 जिलों में चुनाव होगा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन, सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राकेश सिंह ने बताया है कि 𝟐𝟗 जुलाई को 𝟓𝟏 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का निर्वाचन होगा। उन्होंने बताया कि सीधी जिले में एक जिला पंचायत वार्ड का परिणाम उच्च न्यायालय द्वारा स्थगित करने के कारण वहां अभी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन नहीं होगा।

भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरु

इसी बीच राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरु हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने आरोप लगाया है कि राज्य पुलिस जिला परिषद के निर्वाचित सदस्यों को अगवा कर भाजपा को सौंप रही है।

MP Panchayat Election 2022
MP की “मामू” पुलिस जिला परिषद के निर्वाचित सदस्यों को जबरन पकड़ कर BJP को सौंप रही है: दिग्गी

बता दें, राज्य में पिछले दो दिन में जनपद पंचायतों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों का निर्वाचन हुआ है। इसके पहले ग्राम पंचायतों की निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हुई थी। कल ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा- त्रिस्तरीय पंचायती राज के चुनाव में जनपद स्तर पर यह भारतीय जनता पार्टी की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। मैं सभी मतदाता भाई-बहनों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। चुने हुए जनपद अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को शुभकामनाएं देता हूं। आप सभी को जनता के विश्वास की कसौटी पर खरा उतरना है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co