MP पंचायत चुनाव 2022 : चाक चौबंद सुरक्षा इंतजाम के बीच चल रहा मतदान

भोपाल, मध्यप्रदेश। राजधानी भोपाल के देहात थाना क्षेत्रों में सरपंच चुनाव को लेकर मतदान जारी है। पुलिस ने मतदान प्रक्रिया शांति से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
MP पंचायत चुनाव 2022
MP पंचायत चुनाव 2022 Syed Dabeer Hussain - RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। राजधानी भोपाल के देहात थाना क्षेत्रों में सरपंच चुनाव को लेकर मतदान जारी है। पुलिस ने मतदान प्रक्रिया शांति से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

464 मतदान केंद्रो पर 1274 पुलिसकर्मी संभाले हुए हैं सुरक्षा की कमान :

ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 464 मतदानकेंद्रो पर 1274 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभाले हुए हैं। चुनाव ड्यूटी के दौरान शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एसपी ग्रामीण किरण लता केरकेट्टा लगातार अधिकारियों कर्मचारियों को अहम आदेश निर्देश दे रही हैं। बताया जा रहा है कि, संवेदनशील बूथों पर सशस्त्र जवान तैनात किए गए हैं। वहीं चुनाव के दौरान अशांति फैलाने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल सातों थाना क्षेत्र में कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई है। दोपहर 12 बजे तक मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है।

जानकारी के अनुसार-

अति संवेदनशील और संवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची पहले ही तैयार कर ली गई थी। साथ ही पिछले चुनाव के अनुभव के आधार पर चुनाव की दृष्टि से संदिग्ध और असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उन्हें पाबंद किया जा चुका था। एसपी किरणलता ने बताया कि भोपाल देहात इलाकों में आज सुबह से ही फोर्स तैनात है। सभी सात थाना क्षेत्रों में कुल 464 मतदानकेंद्र हैं। जहां वोटिंग प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है। हर प्रकार के हालात से निपटने के लिए करीब 1274 पुलिसकर्मियों की तैनाती है। सुरक्षा के लिहाज से 14 आउटर नाके बनाए गए हैं। जहां नाकाबंदी कर चेकिंग की जा रही है। जिससे बाहरी उपद्री गांवो में दाखिल होकर मतदान को प्रभावित न कर सकें।

संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर सशस्त्र जवानों की तैनाती है : एसपी

एसपी ने बताया कि, संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर सशस्त्र जवानों की तैनाती है। चुनाव प्रचार थमने के बाद नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। ग्राम सुरक्षा समितियों के साथ लगातार मीटिंग कर अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस का सहयोग करने तथा अस्माजिक तत्वों पर नजरें रखने की अपील की गई थी। गांव वाले पुलिस का सहयोग कर रहे हैं। इधर, सभी आउटर नाकों पर वाहनों की बारीकी से चेकिंग की जा रही है। इसके बाद ही उन्हें आगे आने की अनुमति दी जा रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com