MP Panchayat Elections 2022: मतदाताओं में मतदान हेतु खासा उत्साह, सुबह से लगी लंबी कतारें

MP चुनाव 2022: त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 अंतर्गत प्रथम चरण निर्वाचन के लिए उत्साह और उमंग के साथ लोग बड़ी संख्या में पोलिंग बूथ पहुंच कर मतदान कर रहे हैं, इन जिलों में लगी लंबी कतारें...
MP Panchayat Elections 2022
MP Panchayat Elections 2022Social Media

MP Panchayat Elections 2022 : आज मध्यप्रदेश में पहले चरण के पंचायत चुनाव हैं। सुबह 7 बजे से पंचायतों में वोटिंग शुरू हो गई, जो दोपहर 3 बजे तक चलेगी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया और कई मतदान केंद्रों पर सुबह-सुबह ही मतदाता पहुंचे।

बता दें, चुनाव में पंच से लेकर जिला पंचायत सदस्य बनने के लिए कैंडिडेट किस्मत आजमा रहे हैं। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 अंतर्गत प्रथम चरण निर्वाचन के लिए उत्साह और उमंग के साथ बड़ी संख्या में पोलिंग बूथ पहुंच कर मतदान कर रहे हैं, बड़नगर, मौलाना, रूनिजा में सबसे बुजुर्ग, दिव्यांग, एवं प्रथम बार मतदान करने वाली बालिका का स्वागत किया गया।

इन जिलों में मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की लगी कतारें

बल्देवगढ़: त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2022 अंतर्गत प्रथम चरण के लिये जनपद पंचायत बल्देवगढ़ में लोकतंत्र के उत्सव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए महिलाओं में भारी उत्साह है।

बल्देवगढ़ में महिलाओं में भारी उत्साह
बल्देवगढ़ में महिलाओं में भारी उत्साहSocial Media

सेंधवा एवं पानसेमल विकासखंड:

त्रि स्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत प्रथम चरण के मतदान हेतु सुबह से मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की कतारें लगना शुरू हो गई। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत आज शनिवार को विकासखंड पानसेमल एवं सेंधवा में मतदान हो रहा है. प्रातः काल से ही सेंधवा के कई मतदान केंद्रों पर ग्रामीणों की लाइनें लग गई है।

उम्र पर भारी मतदान का उत्साह...

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत प्रथम चरण में ग्राम सोरवा में वयोवृद्ध महिला ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

सेंधवा एवं पानसेमल विकासखंड
सेंधवा एवं पानसेमल विकासखंडSocial Media
उम्र पर भारी मतदान का उत्साह
उम्र पर भारी मतदान का उत्साहSocial Media

दोपहर 3 बजे तक चलेगी वोटिंग :

मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में आज 25 जून को प्रथम चरण में 52 जिलों में 115 जनपद पंचायत की आठ हजार 702 ग्राम पंचायतों में मतदान हो रहे है। सुबह सात से शुरू मतदान दोपहर तीन बजे तक होंगे। वही मतदान के तुरन्त बाद मतदान केन्द्र में ही मतगणना होगी।

सभी मतदान केन्द्रों पर की गयी है सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था :

वहीं कल राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने कहा था है कि सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी है। अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। निर्वाचन कार्य में बाधा डालने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। प्रथम चरण के मतदान के लिए 52 हजार से अधिक पुलिस बल की ड्युटी लगायी गयी है। प्रथम चरण में 52 जिलों के 115 विकासखण्ड की 8702 ग्राम पंचायतों के 26 हजार 902 मतदान केन्द्रों में मतदान होगा। इनमें से 22 हजार 915 सामान्य और 3 हजार 989 संवेदनशील मतदान केन्द्र हैं। इन केन्द्रों पर कल मतदान होगा। मतदान के दिन इन निर्वाचन क्षेत्रों में स्थानीय अवकाश रहेगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com