धरने पर बैठीं प्रज्ञा: प्रोटोकॉल के तहत सीट न देने का लगाया आरोप

भोपाल, मध्यप्रदेश : BJP सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक बार फिर सुर्खियों में हैं, भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है।
प्रज्ञा ठाकुर
प्रज्ञा ठाकुरSocial Media

हाइलाइट्स :

  • सांसद साध्वी प्रज्ञा का सीट मोह!

  • सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने फ्लाइट में दिया धरना

  • सीट को लेकर धरने पर बैठी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

  • स्टाफ से सीट को लेकर हुआ था विवाद

  • दिल्ली से स्पाइस जेट की फ्लाइट से आ रही थीं भोपाल

राज एक्सप्रेस। राजधानी भोपाल से भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने एक बार फिर हंगामा खड़ा कर दिया है।दरअसल मामला यह है कि शनिवार शाम सांसद प्रज्ञा सिंह दिल्ली से स्पाइस जेट की उड़ान से भोपाल आ रही थीं, लेकिन इस दौरान सीट को लेकर विवाद हो गया। भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर पसंदीदा सीट नहीं मिलने से नाराज हो गयीं।

जानकारी के अनुसार

विमान जब भाेपाल पहुंचा तो सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर विमान में ही धरने पर बैठ गईं थीं। एयरपोर्ट डायरेक्टर के अनुरोध पर करीब 20 मिनट बाद विमान से उतरीं।

प्रज्ञा सिंह ठाकुर का आरोप-

BJP सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का आरोप है कि जो सीट उन्हें दी गई थी, विमान में दाखिल होने के बाद उसे बदल दिया गया, इस दौरान विवाद हो गया। सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर किसी तरह भोपाल तो पहुंच गईं लेकिन विमान से उतरने के बाद उन्होंने एयरपोर्ट डायरेक्टर से स्टाफ की शिकायत कर दी।

यात्रियों से खराब व्यवहार करने का आरोप

भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर दिल्ली से स्पाइस जेट की उड़ान से भोपाल आ रही थीं। उन्हें सीट नंबर 2-ए दी गई। सांसद चाहती थीं कि, प्रोटोकाल के लिहाज से उन्हें सीट नंबर ए-1 दी जाए, लेकिन यह सीट पहले ही दूसरे यात्री को दी जा चुकी थी। प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने स्पाइसजेट के स्टाफ पर यात्रियों से खराब व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि, सीट पर विवाद के बाद जब उन्होंने स्टाफ से नियम पुस्तिका मांगी तो उन्होंने देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद मैंने इसकी लिखित एयरपोर्ट डायरेक्टर से शिकायत की।

एक जागरुक नागरिक और नेता होने के नाते मुझे जो गलत लगा उसकी शिकायत की और हर आम आदमी को यही करना चाहिए। नियम विरुद्ध कार्य होने पर जागरुक नागरिक का कर्तव्य है कि, वो उसके खिलाफ शिकायत करे।

प्रज्ञा सिंह ठाकुर, बीजेपी सांसद

इससे पहले भी बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भोपाल के कमला नगर थाने में एफआईआर दर्ज न होने पर पुलिस अधिकारियों के सामने धरना दिया था।

क्या था मामला

भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर अचानक भोपाल के कमला नगर थाने पहुंचीं थीं और उन्होंने कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। उनके साथ भाजपा के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। प्रज्ञा सिंह के गोडसे के बयान के बाद दांगी ने घोषणा की थी कि, वह प्रज्ञा सिंह को जिंदा जला देंगे। इसके बाद प्रज्ञा सिंह ने आठ दिसंबर को ब्यावरा पहुंचने की घोषणा करते हुए कहा था कि, आ रही हूं जला देना।

कांग्रेस विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग :

सांसद प्रज्ञा सिंह ने संसद सत्र का हवाला देते हुए, ब्यावरा जिला राजगढ़ न जाने की बात कही। इस पर सोशल मीडिया पर उनका मजाक उड़ने लगा। प्रज्ञा सिंह अचानक कमला नगर थाने पहुंची और उन्होंने थाना प्रभारी से कांग्रेस विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। उनके साथ जिला भाजपा अध्यक्ष विकास विरानी, भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल अग्रवाल लिली सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com