MP : भारत जोड़ो यात्रा
MP : भारत जोड़ो यात्रा Social Media

MP : भारत जोड़ो यात्रा के दौरान "पाकिस्‍तान जिंदाबाद" नारों पर बवाल, पक्ष-विपक्ष के बीच जमकर बयानबाजी

MP : मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन जमकर बवाल मच रहा है, खरगोन में राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे...

मध्यप्रदेश। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की "भारत जोड़ो यात्रा" का मध्य प्रदेश में तीसरा दिन है, आज खरगोन में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान एक बड़ा विवाद सामने आया है। इस यात्रा के दौरान पाकिस्‍तान जिंदाबाद (Pakistan Zindabad) के नारे लगाये गए हैं। जिसके बाद ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारों पर बवाल मच गया है, इस मामले पर दोनों पक्षों में तीखी बहस जारी है।

भाजपा ने लगाया ये आरोप-

वीडी शर्मा ने जारी किया वीडियो :

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगने का वीडियो जारी किया है। वीडी शर्मा ने ट्वीट कर लिखा है कि, बेहद शर्मनाक! खरगोन में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सरेआम “पाकिस्तान जिन्दाबाद” के नारे से कांग्रेस की देश तोड़ने की मानसिकता फिर से उजागर हुई है। यह बार बार साबित हो रहा है कि यह भारत तोड़ो यात्रा है। इस निंदनीय कृत्य के लिए राहुल गांधी को देश से माफ़ी मांगना चाहिए।

यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगना देशद्रोह की श्रेणी में आता है: मंत्री सारंग

प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने ट्वीट कर लिखा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगना देशद्रोह की श्रेणी में आता है। यह जांच का विषय है कि क्या इस यात्रा की स्पॉन्सरशिप पाकिस्तान से आई है। तत्काल प्रभाव से उन्हें लोकसभा की सदस्यता के साथ राजनीति छोड़ देनी चाहिए।

कांग्रेस ने रखा अपना पक्ष-

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने ट्वीट किया

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने ट्वीट किया और कहा- 'भाजपा के डर्टी ट्रिक्स द्वारा संपादित एक वीडियो बेहद सफल #BharatJodoYatra को बदनाम करने के लिए प्रसारित किया जा रहा है। हम तत्काल इस पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।

केके मिश्रा ने किया पलटवार

कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने पलटवार किया। केके मिश्रा ने लिखा कि, भारत तोड़ो की जनक कुत्सित भाजपाई विचारधारा राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा से घबराई! कूटरचित वीडियो का इस्तेमाल कर इसे बदनाम करने का कुप्रयास किया! बीजेपी मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे हीन हथकंडे हमारे अडिग उद्देश्यों को हिला नहीं पाएंगे।

एमपी कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा है कि, भारत जोड़ो यात्रा को अपार जन समर्थन मिलता देख बौखलाई भाजपा ने यात्रा को बदनाम करने के लिए एक डॉक्टर्ड वीडियो चलाया है।हम इसके ख़िलाफ़ तुरंत क़ानूनी कार्यवाही कर रहे हैं। हम भाजपा के ऐसे घिनौने हथकंडों के लिए तैयार हैं। उनको करारा जवाब दिया जाएगा!

भारत जोड़ो यात्रा की अपार सफलता से घबराई बीजेपी अब कूटरचित वीडियो बनाकर षड्यंत्र रच रही है। बीजेपी का यह कृत्य सूरज पर कीचड़ उछालने जैसा है। जनता इन दुष्कर्मियों को कभी माफ़ नहीं करेगी। बीजेपी अब नैतिकता की लाश और कुकर्मों का पर्याय है।

B - बेशर्म

J - जालसाज़

P - पार्टी

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com