उत्तर से आ रही सर्द हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज
उत्तर से आ रही सर्द हवाओं ने बदला मौसम का मिजाजसांकेतिक चित्र

MP Weather Update : उत्तर से आ रही सर्द हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज

भोपाल, मध्यप्रदेश : उत्तर से आ रही सर्द हवाओं के कारण प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। बीते 24 घंटों के दौरान दिन और रात के तापमान में काफी गिरावट हुई है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। उत्तर से आ रही सर्द हवाओं के कारण प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। बीते 24 घंटों के दौरान दिन और रात के तापमान में काफी गिरावट हुई है। अधिकतम तापमान 30 से लुढ़ककर 22 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। वहीं रात का पारा 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इधर भोपाल में दिन और रात का पारा सामान्य से पांच डिग्री कम दर्ज किया है। इससे शुक्रवार को राजधानी शीतल दिन और शीतलहर का चपेट में रही। इसी क्रम में प्रदेश में कई इलाकों में शीतल दिन और शीतलहर दर्ज की गई। कुछ जिलों में कोहरा और कुहासा रहा।

मौसम विज्ञानियों की मुताबिक उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते मप्र में ठंडक बढ़ गई है। शनिवार सुबह तक प्रदेश के कई इलाकों में शीतलहर चल सकती है। उमरिया, जबलपुर और धार में कहीं-कहीं कोल्ड-डे रह सकता है। इसके अलावा मंडला, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़, दमोह, उज्जैन, शाजापुर, इंदौर और बैतूल में भी कुछ-कुछ इलाकों में दिन में ज्यादा ठंड रहेगी।

मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि रविवार तक इसी तरह ठंड बनी रहेगी। 13 फरवरी को पश्चिमी हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ के आने से मौसम में एक बार फिर बदलाव होने की संभावना है। सिस्टम के प्रभाव से रविवार से पारे में बढ़ोतरी होने से दिन और रात में ठंड से कुछ राहत की उम्मीद है। जबकि पूर्वी मप्र में कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं।

यहां पारा रहा सबसे कम :

मध्य प्रदेश में शुक्रवार को सबसे कम अधिकतम तापमान पन्ना (19.2 डिग्री), अशोकनगर (20.6 डिग्री), शहडोल (20.7 डिग्री), कटनी (21.3 डिग्री), जबलपुर (22.2 डिग्री), भोपाल (22.9 डिग्री) में रहा। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान पचमढ़ी (3.5 डिग्री), शहडोल (3.6 डिग्री), उमरिया (4.8 डिग्री), भिंड (5.2 डिग्री), अशोकनगर (5.4 डिग्री) दर्ज किया गया।

प्रदेश के चार महानगरों में रात का पारा :

  • भोपाल - 7.6 डिग्री सेल्सियस

  • ग्वालियर - 6.6 डिग्री सेल्सियस

  • इंदौर - 9.4 डिग्री सेल्सियस

  • जबलपुर - 07.9 डिग्री सेल्सियस

यहां रहा शीतल दिन और चली शीतल लहर :

बैतूल, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, बालाघाट, शहडोल, कटनी, पन्ना, सिंगरौली और अशोकनगर में कोल्ड डे दर्ज किया गया, जबकि भोपाल, विदिशा, धार, जबलपुर, कटनी, उमरिया, शहडोल, सिंगरौली, पन्ना, भिंड, अशोकनगर और शिवपुरी में शीत लहर चली।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com