मौसम : आज से बढ़ेगी मानसून की गतिविधियां, इन जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट

मध्यप्रदेश में मानसून पल-पल में अपना मिजाज बदल रहा है, सोमवार को इन जिलों में झमाझम बारिश होने के आसार हैं।
MP मौसम अपडेट
MP मौसम अपडेटSyed Dabeer Hussain - RE

मध्यप्रदेश। प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है। दिनभर की गर्मी और उमस के बाद कल शाम बारिश शुरु हुई है। शहर के अलग अलग हिस्सों में अचानक मौसम में बदलाव देखा और तेज हवाओं के साथ बरसात हुई। मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में बारिश का ग्राफ गिरा गया वही जबलपुर में बारिश का ग्राफ बढ़ गया है।

बता दें कि भोपाल, इंदौर, ग्वालियर महानगर में बारिश कम होने लगी है। इसके विपरीत जबलपुर में बरसात कुछ बढ़ी है। भोपाल में औसत बारिश में 3.5 सेमी., ग्वालियर में 3.7 सेमी., इंदौर में 1.4 सेमी. की कमी दर्ज की गई है। इसके विपरीत जबलपुर में 6.8 मिमी. की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी ने बताया है कि प्रदेश के सभी क्षेत्र के लिए औसत बारिश के नए मापदंड तैयार कर लिए गए हैं। शहरों की औसत बरसात का नया पैमाना तय किया गया है।

सोमवार को भी प्रदेश भर के कई जिलों में झमाझम बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार

प्रदेश भर में मानसून जाते-जाते हर पल अपना मिजाज बदल रहा है। भोपाल के साथ ही प्रदेश भर के कई जिलों में बीते रविवार को तेज बारिश हुई। प्रदेश में सिस्टम के सक्रिय होने से बदला मौसम, कल हुई तेज झमाझम बारिश के चलते सड़कों पर हल्का जलभराव भी हुआ तो कुछ जगहों पर पेड़ भी गिरे। भोपाल के साथ इंदौर में 21 मिमी, रतलाम में 2 मिमी, उज्जैन में 5 मिमी, सतना में 5 मिमी, छिंदवाड़ा 5 मिमी बारिश दर्ज हुई।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी :

बताते चलें कि आज मध्यप्रदेश के 12 जिलों में तेज बारशि का अलर्ट जारी किया है। इंदौर, उज्जैन, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, खरगोन बुरहानपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी मंडला, बालाघाट जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सागर संभागों के जिलों में बौछारें पड़ सकती हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co