जबलपुर में बनेगा संग्रहालय और शोध संस्थान
जबलपुर में बनेगा संग्रहालय और शोध संस्थान Social Media

जबलपुर में बनेगा संग्रहालय और शोध संस्थान

श्री गुरुनानक देवजी की स्मृति में जबलपुर में बनेगा संग्रहालय और शोध संस्थान। प्रदेश के छह प्रमुख सिख धार्मिक स्थलों को विकसित करने 12 करोड़ आवंटित।

राज एक्सप्रेस। श्री गुरुनानक देवजी के 550वें प्रकाश पर्व पर जबलपुर में 20 करोड़ रूपये की लागत से सिख संग्रहालय और शोध केन्द्र बनाया जाएगा। इसके साथ ही, श्री गुरुनानक देवजी की यादों से जुड़े प्रदेश के छह प्रमुख सिख धर्म स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए 12 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री कमल नाथ ने श्री गुरुनानक देवजी के 550वें प्रकाश पर्व को भव्य स्वरूप और धूम-धाम से मनाने के लिए गठित समिति की बैठक में यह जानकारी दी गई। मध्यप्रदेश की संस्कृति मंत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ भी मंत्रालय में हुई इस बैठक में उपस्थित रहीं।

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि श्री गुरुनानक देवजी के 550वें प्रकाश पर्व को मनाने के लिए गठित यह समिति स्थाई रूप से काम करेगी। हमारी मंशा है कि समिति सिर्फ प्रकाश पर्व के आयोजन मनाने तक सीमित न रहे बल्कि इसके बाद भी निरंतर सक्रियता से सिख समाज के बीच काम करती रहे। कमलनाथ ने समिति के संयोजक एवं सदस्यों से आग्रह किया कि वे प्रदेश में निवासरत सिख समाज के लोगों से निरंतर सम्पर्क करें और उनकी समस्याओं तथा सुझावों से सरकार को अवगत कराएं। इसके आधार पर सरकार निर्णय लेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में श्री गुरुनानक देवजी के 550वें प्रकाश पर्व को शानदार और यादगार बनाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरुनानक देवजी की यादों से जुड़े मध्यप्रदेश में भोपाल स्थित टेकरी साहिब, इंदौर के इमली साहिब, बेटमा साहिब, ओंकारेश्वर स्थित गुरुद्वारा, उज्जैन का गुरुनानक घाट गुरुद्वारा एवं जबलपुर के ग्वारी घाट गुरुद्वारे में विकास कार्य एवं सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्य सरकार 2-2 करोड़ रुपए देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरुनानक देवजी की यादों से जुड़े इन स्थलों को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

श्री गुरुनानक देवजी के 550वें प्रकाश पर्व पर 12 नवम्बर को प्रदेश के प्रमुख शासकीय कार्यालयों में विद्युत सजावट और रोशनी की जाएगी। मंत्रालय और विधानसभा पर भी विद्युत सज्जा की जाएगी। प्रदेश के सभी गुरुद्वारों में विशेष साफ-सफाई के साथ सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे और गुरुद्वारों के पहुँच मार्गों को दुरुस्त किया जावेगा। प्रकाश पर्व पर प्रदेश में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे और सेमिनार भी आयोजित होंगे। प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में श्री गुरुनानक देवजी के नाम पर पीठ की स्थापना की जाएगी। श्री गुरु नानक देव जी की याद में खेलकूद प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी। मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि यह तो अभी शुरुआत है, सिख गुरुओं की यादों को चिरस्थायी बनाने के लिये और सिख समाज की बेहतरी के लिये हम कई कार्य करेंगे।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com