ब्रिज के पोल के लिए पेयजल की पाईप लाईन के समीप गढ्ढा खोदते हुए
ब्रिज के पोल के लिए पेयजल की पाईप लाईन के समीप गढ्ढा खोदते हुए Raj Express

Nagda : रतलाम फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शनिवार को हुआ शुरू

रतलाम फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज के लिए निर्माण कार्य गुजरात की निजी एजेंसी द्वारा कार्य शुरु किया गया, नक्शे के अनुसार फाटक से 50 मी. दूरी पर ब्रिज निर्माण होना था, जिसको बढ़ाकर 58 मी. कर दिया गया।

नागदा जंक्शन, मध्यप्रदेश। रतलाम फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुक्रवार की सुबह से शुरु कर दिया। जिससे नगरपालिका की मुख्य पाईप लाईन से तीन फीट दूरी पर गड्ढा खोदने से पाईप लाईन फूटने की संभावना को देखते हुए नपा अधिकारियों ने सुबह मौके पर पहुंचकर फिलहाल सोमवार तक के लिए कार्य बंद करा दिया। वरिष्ठ अधिकारियों के आने के बाद कार्य प्रारंभ होने की संभावना है।

रतलाम फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज के लिए निर्माण कार्य गुजरात की निजी एजेंसी द्वारा कार्य शुरु किया, पुराने नक्शे के अनुसार फाटक से 50 मीटर दूरी पर ब्रिज निर्माण होना था, जिसको बढ़ाकर 58 मीटर कर दिया गया। शनिवार की सुबह एजेंसी के कर्मचारियों ने पूजन करके काम शुरु किया। गड्ढा खोदा गया उससे पेयजल की मुख्य पाईप लाईन से मात्र तीन फीट की दूरी पर पोल लगाने का निशान लगाया। नपाकर्मी रईस कुरैशी ने बताया कि पोल लगाने के लिए मैन्युअल मशीन से खोदाई की जाएगी, जिसके वाईब्रेशन से नगरपालिका के मुख्य पाईप क्षतिग्रस्त होने की संभावना है। नपाकर्मी ने मामले में प्रशासक एसडीएम आशुतोष गोस्वामी, सीएमओ सीएस जाट को मोबाईल पर सूचना देकर अवगत कराया। प्रात: 10 बजे नगरपालिका के इंजीनियर भी मौके पर पहुंचे, इस दौरान ब्रिज निर्माण करने वाले एजेंसी को सोमवार तक कार्य बंद करने के निर्देश दिए। नगरपालिका ने दो कर्मचारियों की मौके पर ड्यूट लगा दी, ताकि निर्माण कार्य शुरु नहीं हो सके। 58 मीटर पर ब्रिज का निर्माण होने से खाचरौद नाके से रतलाम फाटक तक रास्ता भी बंद हो जाएगा।

बता दे कि खाचरौद-जावरा, उमरना व रतलाम फाटक के ओवरब्रिज की स्वीकृति लगभग 4 वर्ष से अधिक समय के पूर्व स्वीकृत हो गयी थी। खाचरौद व उमरना के ओवरब्रिज का कार्य प्रारंभ हो गया। रतलाम फाटक वाले ब्रिज का कार्य ठंडे बस्ते में पड़ा था, विधायक दिलीपसिंह गुर्जर के प्रयासो से शनिवार को कार्य प्रारंभ हुआ है। दिल्ली, मुंबई की मुख्य रेलवे लाईन होने के कारण फाटक आधे-आधे घंटे बंद रहने के कारण जनसेवा अस्पताल, उद्योग में सर्विस करने वाले श्रमिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। ब्रिज बनने के बाद उस क्षेत्र के लोगो को काफी राहत मिलेगी।

इनका कहना :

रतलाम फाटक ओवरब्रिज के कार्य के दौरान ब्रिज के पोल के लिए खोदा गया गड्ढा पेयजल की मुख्य पाईप लाईन से तीन फीट दूरी पर है। काम चलने के दौरान पाईप लाईन फूटने की संभावना को देखते हुए फिलहाल कार्य रूकवा दिया गया है। सोमवार को वरिष्ठ अधिकारी के आने के बाद निर्णय होगा।

रईश कुरेशी, टाईम कीपर, नपा, नागदा

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co