1 जून से खुलने में आड़े आ सकते है उज्जैन व बड़नगर के पॉजिटिव केस

नागदा। शहर के 1 जून से खुलने में आड़े आ सकते हैं उज्जैन व बड़नगर के पॉजिटिव केस, पूरा शहर एक साथ खोलने में बढ़ सकता है कोरोना का खतरा...
1 जून से खुलने में आड़े आ सकते है उज्जैन व बड़नगर के पॉजीटीव केस
1 जून से खुलने में आड़े आ सकते है उज्जैन व बड़नगर के पॉजीटीव केस Gopal Mawar

राज एक्सप्रेस। जहां एक और शहर के व्यापारी दुकानें खोलने को लेकर आतुर हो रहे हैं वहीं प्रशासन लॉकडाऊन के चल रहे चौथे चरण की समाप्ति के नजदीकी आने पर कर्फ्यू का पालन कराने को लेकर सख्त हो रहा है। इससे एक जून को भी शहर खुलना आसान होता दिखाई नहीं दे रहा। दो दिन पूर्व कुछ दुकानदारों को 7 घंटे की छूट के बाद शहर के व्यापारी एक जून से शहर की समस्त दुकानें खुलने की उम्मीद बन रही है। उज्जैन शहर से सटे हुए बड़नगर व महिदपुर में कोरोना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। इसको लेकर स्थानीय प्रशासन कोई रिस्क लेने को दिखाई नहीं दे रहा है। एक जून से कुछ और आवश्यक वस्तुओं की दुकानो को सशर्त छूट देने की उम्मीद जरूर दिखाई दे रही है।

लगातार 66 दिन से कर्फ्यू की मार झेल रहे शहरवासी व व्यापारी अब पूरी तरह परेशान हो चुके हैं। शहरवासी तो ठीक व्यापारी अब दुकानें खोलने के लिए अपने स्तर पर प्रयास करने में लगे हुए हैं। कोई राजनीति दबाव तो कोई ज्ञापन के माध्यम से स्थानीय अधिकारियों से निवेदन कर सशर्त दुकानें खोलने के लिए लगे हुए हैं। शहर भले ही ग्रीन जोन में आने की चर्चा हो रही है पर जिले मुख्यालय पर कोरोना का कहर कम होते दिखाई नहीं दे रहा है। लगातार कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ने से प्रशासन को चिंता सता रही है। जिला मुख्यालय व जिले का हिस्सा बड़नगर, महिदपुर में भी कोरोना का खतरा बना हुआ है। ऐसे में लॉकडाऊन का चौथा चरण भले ही समाप्त हो रहा है पर पूरा शहर खोलने की स्थिति में प्रशासन दिखाई नहीं दे रहा है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 1 जून से भले ही कुछ आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को सशर्त राहत दी जा सकती है।

शुक्रवार की प्रशासन की सख्त कार्यवाही से व्यापारियों की बढ़ी दुगदुगी

लॉकडाऊन के चौथे चरण की समाप्ति के मात्र 2 दिन शेष रह गए हैं। शहर में चर्चा है कि ग्रीन जोन में आने को लेकर एक जून से शहर पूरी तरह खुल जाएगा। पर प्रशासन की सख्त कार्यवाही को देखते हुए खुलना आसान नहीं दिखाई दे रहा है। दो दिन पूर्व प्रशासन ने कीटनाशक दवाईयां, खाद्य बीज की दुकान, ऑटो पाट्स व बिल्डिंग मटेरियल्स की दुकानों को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खोलने की अनुमति दी इसके बाद से कुछ व्यापारी यह समझ बैठे की उन्हें भी छूट मिल गई है। शुक्रवार को प्रशासनिक अमले द्वारा की गई कार्यवाही के बाद अब व्यापारियों की दुगदुगी और बढ़ गई है।

झालावाड़ में एक ही दिन में 267 केस आने से

गुरूवार तक स्थानीय प्रशासन का भी मन शहर खोलने का था। पर राजस्थान के झालावाड़ मे छूट देने के बाद वहां 267 केस पॉजीटीव आने के बाद ऐसा लग रहा है की प्रशासन पूरा शहर खोलने की रिस्क नहीं लेगा। स्थानीय प्रशासन ने तो लॉकडाऊन बढ़ाने का मन बना लिया है। वरिष्ठ अधिकारियों को इससे अवगत भी करा दिया। शुक्रवार को सुबह आईजी कमिश्नर उज्जैन से नीमच, जावद जाते समय एसडीएम आरपी वर्मा व स्थानीय अधिकारियों से चर्चा कर शहर की स्थिति की जानकारी ली। उसमें भी अधिकारियों ने जो जानकारी दी वह लॉकडाऊन खोलना शहर के हित में नही होना बताया।

राज्य शासन के निर्देश पर

स्थानीय प्रशासन ने तो कोई छूट नहीं देने का मन बना लिया है। हालांकि कुछ और आवश्यक वस्तुओं की दुकान सशर्त खोलने पर स्थानीय प्रशासन विचार कर रहा है। इसके बाद भी राज्य शासन के आदेश पर निर्भर होगा की 1 जून को शहर पूरी तरह खुलेगा या नहीं। हालांकि कुछ दुकान को 7 घंटे खोलने की अनुमति देने पर अन्य दुकानदारों में प्रशासन के इस निर्णय के खिलाफ आक्रोश जरूर व्याप्त हो रहा है पर फिलहाल तो प्रशासन का निर्णय सभी को मानना तो पड़ेगा ही।

इनका कहना

यह बात सही है की सशर्तो के साथ 1 जून से शहर खोलने पर विचार किया जा रहा था। जिले व बड़नगर में बढ़ रहे पॉजीटीव केस को देखते हुए 1 जून से पूरा शहर खोलना संभव नही है। शासन के जो आदेश आएंगे उसका पालन किया जाएगा।

आरपी वर्मा, एसडीएम नागदा

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com