नरेंद्र सलूजा का कांग्रेस तंज
नरेंद्र सलूजा का कांग्रेस तंजSocial Media

नरेंद्र सलूजा का कांग्रेस पर तंज- सब बेचारे साथ दौड़ लगा रहे, एकाध को तो पीछे खाली सीट पर बैठा लेते

मध्यप्रदेश। प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा में राहुल बाइक चलाते दिखे, इस दौरान कई कांग्रेसी नेता उनके पीछे भागते नजर आये है। जिसको लेकर नरेंद्र सलूजा ने कांग्रेस पर तंज कसा है।

मध्यप्रदेश। आज मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा महू से रवाना हुई और राऊ में अपने पहले पड़ाव पर पहुंची, यात्रा में राहुल बाइक चलाते दिखे, इस दौरान स्थानीय विधायक जीतू पटवारी समेत कई कांग्रेसी नेता उनके पीछे भागते नजर आए। जिसको लेकर नरेंद्र सलूजा ने कांग्रेस पर तंज कसा है।

कांग्रेस नेताओं पर हमले कर रहे नरेंद्र सलूजा

कमलनाथ के मीडिया समन्वयक रहे नरेंद्र सलूजा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अपनी सक्रियता दिखाई है और अब वे कांग्रेस नेताओं पर हमले कर रहे हैं, आज फिर नरेंद्र सलूजा ने मध्यप्रदेश कांग्रेस पर तंज कसा है।

नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर कही ये बात

नरेंद्र सलूजा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है, नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर लिखा है कि, सब बेचारे साथ दौड़ लगा रहे है,एकाध को तो पीछे ख़ाली सीट पर बैठा लेते…

बता दें, मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का आज रविवार यानी 27 नवंबर को पांचवां दिन है। यात्रा सुबह 6 बजे महू से रवाना हुई और करीब 9.45 बजे राऊ में अपने पहले पड़ाव पर पहुंची।भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी बुलेट की सवारी करते नजर आए है, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

नरेंद्र सलूजा का कांग्रेस तंज
मध्यप्रदेश में आज राहुल गांधी का दिखा अलग अंदाज, यात्रा के दौरान बाइक चलाते हुए आए नजर

इससे पहले नरेंद्र सलूजा ने कमलनाथ का एक वीडियो ट्वीट के जरिए जारी करते हुए व्यंग्य कसा था। नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट में लिखा था कि, ‘‘अरे ये क्या..? मध्यप्रदेश के हर व्यक्ति को, पक्ष विपक्ष मीडिया सबको पता है कि यह यात्रा प्रदेश में करीब 380 किलोमीटर चलेगी.. लेकिन अध्यक्ष जी तो 670 किमी बता रहे हैं..? ये क्या राजस्थान की लंबाई भी जोड़ ली क्या..?‘’

नरेंद्र सलूजा का कांग्रेस तंज
BJP की सदस्यता ग्रहण करने के बाद Narendra Saluja ने दिखाई अपनी सक्रियता, कांग्रेस पर बोला हमला

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com