घर में फांसी पर लटका मिला पुलिस कांस्टेबल का शव
घर में फांसी पर लटका मिला पुलिस कांस्टेबल का शवSocial Media

Narmadapuram: घर में फांसी पर लटका मिला पुलिस कांस्टेबल का शव- फैली सनसनी

नर्मदापुरम, मध्यप्रदेश। आत्महत्या का ताजा मामला मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम से सामने आया है, इटारसी में पुलिस कांस्टेबल की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है।

नर्मदापुरम, मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश में हर रोज किसी न किसी क्षेत्र से मौत को गले लगाने की खबरें आ रही हैं, अब आत्महत्या का ताजा मामला मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम से सामने आया है। नर्मदापुरम जिले में पुलिस कांस्टेबल की लाश मिलने से सनसनी फैल गई, इस मामले में पुलिस की जांच-पड़ताल जारी है।

कॉन्स्टेबल ने किया सुसाइड :

ये मामला नर्मदापुरम के इटारसी का हैं। इटारसी में पुलिस कांस्टेबल का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मिली जानकारी के मुताबिक, कांस्टेबल इटारसी थाने में पदस्थ थे। परिवार के साथ न्यास कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे। घटना की जानकारी मिलते ही टीआई और स्टाफ रात में ही घटनास्थल पर पहुंचे। एफएसएल टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है है।

इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया, मौके पर पुलिस को एक मोबाइल टूटा हुआ मिला है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है, जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया- पुलिस कांस्टेबल प्रमोद साहू का शव घर में फांसी पर लटका मिला है। रात में पत्नी से विवाद की बात सामने आई है। प्रथम दृष्टया सुसाइड का मामला है। जांच के बाद मृत्यु की वजह स्पष्ट होगी।

MP में बढ़ता ही जा रहा है आत्महत्या की घटनाओं का ग्राफ :

बताते चलें कि, MP में आत्महत्या की घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है बीते दिनों ही अयोध्या नगर थाना इलाके में निजी स्कूल से 12 वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहे छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। परिजनों ने पुलिस को बातचीत में बताया था कि पढ़ाई में किशोर आनाकानी करता था। इसी बात को लेकर सामान्य तौर पर माता-पिता उसे फटकार दिया करते थे। वहीं पुलिस का कहना था कि मामले की सभी एंगल पर जांच की जा रही है।

घर में फांसी पर लटका मिला पुलिस कांस्टेबल का शव
Bhopal :परिजन लगाते थे पढ़ाई के लिए फटकार तो 12 वीं के छात्र ने लगा ली फांसी

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com