विप्रजनों ने शहर में निकाली भव्य शोभायात्रा
विप्रजनों ने शहर में निकाली भव्य शोभायात्राPrafullaTiwari

Narmadapuram : परशुराम के जयकारों के साथ विप्रजनों ने शहर में निकाली भव्य शोभायात्रा

अक्षय तृतीया की पूर्व संध्या भगवान परशुराम प्रगटोत्सव सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी तारतम्य में भगवान परशुराम की भव्य एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

नर्मदापुरम, मध्यप्रदेश। अक्षय तृतीया की पूर्व संध्या भगवान परशुराम प्रगटोत्सव सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी तारतम्य में सोमवार को भगवान परशुराम की भव्य एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया। शोभायात्रा शाम 4 बजे सेठानी घाट से शुरू हुई। पं. रत्नेश दुबे को भगवान परशुराम की वेशभूषा में पालकी में झांकी सजाई गई। समाज के पं. गिरिजाशंकर शर्मा, गोविन्द दुबे, पं. दिनेश तिवारी, पं. अजय दुबे, विनोद दुबे, धर्मेन्द्र तिवारी, रवि दुबे, आलोक शर्मा, रामकुमार गुबरेले, राजेश अत्रे, बृजेश व्यास के मार्गदर्शन में यात्रा सेठानी घाट से शुरू होकर जगदीशपुरा, सेन्ट्रल बैंक चौराहा, सराफा चौक, मोरछली चौक, इंदिरा चौक से होते हुए सतरास्ता पहुंची जहां शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इसके बाद जयस्तम्भ चौक, हलवाई चौक, सराफा चौक होते हुए से सेठानी घाट पहुंची। यात्रा में नगर के सर्व ब्राह्मण समाज के बंधु एवं बहने पारमरिक वेषभूषा में भगवान परशुराम के जयकारे से गुजाएमान करते हुए उत्साह के साथ चल रहे थे। इसके बाद सेठानी घाट पर शोभायात्रा का समापन हुआ और माँ नर्मदा की पूजा-अर्चना की गई। मां नर्मदा जी की आरती कर नर्मदाष्ठक का पाठ किया गया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर पंडित गिरिजा शंकर शर्मा, पंडित गोपाल प्रसाद खड्डर, धमेंद्र ओझा, केएन मिश्रा, पंडित गोविंद दुबे, बालचंद खड्डर, शिवनारायण सिरवैया, अमन तिवारी, वैभव तिवारी, अनुज शर्मा, हर्ष दुबे, हिमांशु पाठक, आशोक शर्मा, ब्रजेश तिवारी, महाआरती आचार्यो के द्वारा संपन्न कराई गई। महाआरती कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण समाज के सभी विप्रजन मौजूद थे।

प्रसन्न हर्णें, कौशलेश तिवारी, लोकेश तिवारी, प्रशांत दीक्षित, जित्तू तिवारी, समीर शर्मा, भूपेश थापक, मोहनदास बैरागी, संदीप तिवारी, राजेश अत्रे, प्रकाश तिवारी, मनीष तिवारी भैयुन, प्रशांत तिवारी, आलोक शर्मा, रवि दुबे, गौरव नायक, राजेश तिवारी, आचार्य तरूण तिवारी, सोमनाथ शर्मा, मनीष तिवारी, राकेश शर्मा, अरुण दीक्षित, अक्षय दीक्षित, बलराम शर्मा, वीनू बुधौलिया, सौरभ तिवारी, प्रणव रिछारिया, सुधीर तिवारी, अंशुल पाण्डेय, ऋषि दुबे, केके थापक, ब्रह्मदत्त तिवारी सहित अनेक विप्रजन मौजूद रहे।

मातृशक्ति ने भी उत्साह से की भागीदारी :

शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई भव्य शोभायात्रा में महिलाओं ने भी उत्साह से भागीदारी की। मातृशक्ति ने पीली वेषभूषा में शोभायात्रा में शामिल हुईं। इस दौरान ममता मिश्रा, रेखा दुबे, अंजली तिवारी, किरण दुबोलिया, शीतल शुक्ला, वंदना शर्मा, सफलता तिवारी, श्रीमती सुषमा चौबे, ज्योति तिवारी, ज्योति पुरोहित, रेणु दुबे, सोना दुबे, अनुजा मिश्रा, निशा डाले, सुशीला दीक्षित, सौम्य अवस्थी, आरती शर्मा सुनीता पाराशर, ममता शर्मा, भारती शर्मा, संध्या बादल, आशा उदासी, वैदेही दुबे, आशा दुबे, पिंकी दुबे, निशा तिवारी, मिथलेश शर्मा, किरण पाठक, सुनीता पाठक, इंद्रा पाण्डे, आशा उदासी, वैदेही दुबे, रेणुका दुबे आदि उपस्थित रहीं। यात्रा का जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com