नरोत्तम मिश्रा ने Cabinet Meeting में लिए गए अहम निर्णयों की दी जानकारी

Bhopal, Madhya Pradesh: सीएम ने मंत्रालय में मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ Cabinet Meeting में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की है, मिश्रा ने ट्वीट कर अहम निर्णयों की जानकारी दी है।
Cabinet Meeting में लिए गए अहम निर्णय
Cabinet Meeting में लिए गए अहम निर्णयSyed Dabeer Hussain - RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। वैश्विक महामारी कोरोना संकट के माहौल में शिवराज सरकार द्वारा कई योजनाओं को लेकर बैठकें ली जा रही हैं, इस बीच ही आज मंत्रालय में सीएम शिवराज की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित की गई, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की है।

बैठक में लिए कई फैसले, मिश्रा ने ट्वीट कर दी जानकारी

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर कैबिनेट बैठक में हुए अहम निर्णयों की जानकारी दी है।

मध्यप्रदेश कैबिनेट का जनहितकारी निर्णय: -

प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए सर्वसंसाधनयुक्त 9, 200 विद्यालयों की स्थापना आगामी 3 वर्षों में की जायेगी। - इन विद्यालयों में स्मार्ट कक्षाएं, प्रयोगशाला, पुस्तकालय तथा कला, संगीत, खेल आदि के लिए सभी सुविधाएं होंगी।

  • प्रदेश में खुलेंगे 9200 सर्व सुविधायुक्त स्कूल- सरकार ने मध्यप्रदेश में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए अगले 3 वर्षों में उच्च गुणवत्ता और सर्व सुविधायुक्त 9200 स्कूल खोलने का निर्णय लिया है, जिलों में यह स्कूल हर 15 किलोमीटर पर विकसित किए जाएंगे, योजना के प्रथम चरण में 253 स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा और 96 आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा खोले जाएंगे। कैबिनेट ने आज इस योजना के प्रथम चरण के लिए 6952 करोड़ रु. की मंजूरी दे दी है।

  • मध्यप्रदेश पुलिस में एडीजी के 6 पद मंजूर- मध्यप्रदेश पुलिस में भारतीय पुलिस सेवा के तहत पुलिस महानिरीक्षकों के रिक्त 6 पदों को अभी रोकते हुए कैबिनेट ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के 6 पदों को अस्थाई रूप से 2 वर्ष की अवधि के लिए निर्मित करने का निर्णय लिया है।

  • एमपी में 1 जुलाई से होंगे तबादले- मध्यप्रदेश में सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों के तबादले 01 जुलाई से प्रांरभ होंगे, प्रशासनिक और मानवीय आधार पर होने वाले तबादलों को लेकर आज कैबिनेट ने यह निर्णय लिया है।

टीकाकरण में कीर्तिमान बनाने के लिए किया जनता का आभार व्यक्त

नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर कहा कि- मध्यप्रदेश ने पूरे देश में चल रहे वैक्सीनेशन महाअभियान में रिकॉर्ड बनाया है। कैबिनेट की बैठक में वैक्सीनेशन महाअभियान में प्रदेश को देश में अव्वल स्थान दिलाने के लिए जनता, धर्म गुरुओं और मिशन में जुटे Corona Warriors का आभार व्यक्त किया गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com