MP पुलिस स्थापना दिवस
MP पुलिस स्थापना दिवसSocial Media

भाजपा सरकार बनने के बाद नक्सलियों के नेटवर्क को कर दिया गया ध्वस्त : नरोत्तम मिश्रा

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश पुलिस स्थापना दिवस के कार्यक्रम में नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार ने डकैत गिरोहों का सफाया करने के साथ-साथ सिमी और नक्सलियों के नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश पुलिस स्थापना दिवस पर आज राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरू पुलिस स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में मध्यप्रदेश पुलिस स्थापना दिवस के कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कोरोना काल में पुलिसकर्मियों के समर्पण और सेवा भाव से किए गये कार्य ने लोगों के पुलिस के प्रति नजरिए को बदल दिया।

नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर कहा- बालाघाट में कमलनाथ का प्रदेश पुलिस की आलोचना करना समझ से परे है। कांग्रेस की सरकार में तत्कालीन परिवहन मंत्री लिखिराम कांवरे जी की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। भाजपा सरकार बनने के बाद नक्सलियों के नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया है और वो किसी बड़ी घटना को अंजाम नहीं दे पाए हैं। उन्होंने कहा- प्रदेश में भाजपा सरकार ने डकैत गिरोहों का सफाया करने के साथ-साथ सिमी और नक्सलियों के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। छिटपुट घटना के आरोपियों को भी जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने वाले प्रदेश पुलिस के जवानों पर आज हर प्रदेशवासी को गर्व है।

MP सरकार ने नाबलिग बच्चियों से रेप पर फांसी की सजा का कानून बनाया : मिश्रा

आगे नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि देश में पहली बार प्रदेश भाजपा सरकार ने नाबलिग बच्चियों से रेप पर फांसी की सजा का कानून बनाया। आज प्रदेश के प्रत्येक जिले में महिला थाना और हर थाने में महिला डेस्क है। बेटियों और महिलाओं के प्रति सोच बदलने के लिए पुलिस महकमा बड़े पैमाने पर जनजागरण अभियान भी चला रहा है।

मध्यप्रदेश पुलिस के स्थापना दिवस पर आज सुबह राजधानी में मुख्यमंत्री के साथ नरोत्तम मिश्रा ने उन सभी अमर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने समाज में शांति और सौहार्द की स्थापना के लिए खुद को समर्पित कर दिया। इसके बाद भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में मध्यप्रदेश पुलिस स्थापना दिवस के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ शामिल हुआ। कार्यक्रम में हमारे पुलिस जवानों की आकर्षक परेड हुई। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों को वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक, विशिष्ट और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदकों से अलंकृत कर सम्मानित किया गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com