महिलाओं को 40% टिकट देने का प्रियंका का ऐलान महिलाओं के साथ ही छलावा है: नरोत्तम

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज इन मुुुद्दों पर बयान दिया, साथ ही प्रदेश की कोरोना स्थिति के बारे में कहा- प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगभग नियंत्रण में है।
महिलाओं को 40% टिकट देने का प्रियंका का ऐलान महिलाओं के साथ ही छलावा है: नरोत्तम
महिलाओं को 40% टिकट देने का प्रियंका का ऐलान महिलाओं के साथ ही छलावा है: नरोत्तमSocial Media

हाइलाइट्स :

  • प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगभग नियंत्रण में है।

  • रेप मामले में फरार आरोपी कांग्रेस विधायक के बेटे पर इनाम राशि बढ़ाई

  • गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना

  • टीकाकरण अभियान में 75% लोगों को वैक्‍सीन लग गई

भोपाल, मध्‍य प्रदेश। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज इन मुुुद्दों पर बयान दिया, साथ ही प्रदेश की कोरोना स्थिति के बारे में उन्‍होंने कहा, ''प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगभग नियंत्रण में है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के सिर्फ 9 केस आए हैं जबकि 8 लोग स्वस्थ हुए हैं। कोरोना संक्रमण की दर मात्र 0.02% और रिकवरी रेट 98.60% है। प्रदेश में वर्तमान में कोरोना के कुल एक्टिव केस 108 हैं।''

जबलपुर,धार और बड़वानी में नियंत्रण में स्थिति :

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- जबलपुर,धार और बड़वानी में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। धार में चार लोग गिरफ्तार किए गए। जबलपुर में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। मध्‍य प्रदेश में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। रेप के मामले में फरार आरोपी कांग्रेस विधायक के बेटे करण मोरवाल पर इनाम 15 से बढ़ाकर 25 हजार किया जा रहा है। करण मोरवाल ने अगर 2 दिनों में सरेंडर नहीं किया तो ऐसी कार्रवाई करेंगे जो प्रदेश में नजीर बन जाएगी।

प्रियंका गांधी का ऐलान महिलाओं के साथ ही छलावा है :

इसके अलावा कल प्रियंका गांधी द्वारा UP चुनाव के लिए महिलाओं को 40% टिकट देने के ऐलान को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने निशाना साधते हुए कहा- उत्‍तर प्रदेश में महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने का प्रियंका गांधी का ऐलान महिलाओं के साथ ही छलावा है। यदि उन्हें महिलाओं के सम्मान की ही चिंता होती तो छेड़छाड़ के आरोपी और महिलाओं के लिए आपत्तिजनक संबोधन करने वाले नेता आज कांग्रेस में वरिष्ठ पदों पर काबिज नहीं होते।

वाल्मीकि जयंती पर श्रद्धापूर्ण नमन :

नरोत्तम मिश्रा ने कहा- भगवान राम के उपासक पूज्य वाल्मीकि जी की जयंती पर मेरा श्रद्धापूर्ण नमन। वाल्मिकी का जीवन दर्शन उन लोगो के लिए सबक है जो वर्ण भेद और वर्ग भेद के आधार पर समाज को बांटने का प्रयास करते हैं। साथ ही टीकाकरण अभियान को लेकर उन्‍होंने कहा- PM श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में 75% लोगों को वैक्‍सीन लग गई है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में शुमार हो गया है। आशा है कि, वैक्सीनेशन अभियान पर सवाल उठाने वालों को इससे सद्बुद्धि मिलेगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com