राष्ट्रीय बालिका दिवस 2022: MP के तमाम नेताओं ने देश की बेटियों को दी हार्दिक बधाई

राष्‍ट्रीय बालिका दिवस 2022: भोपाल, मध्यप्रदेश। आज राष्ट्रीय बालिका दिवस है, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेताओं ने राष्ट्रीय बालिका दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
राष्ट्रीय बालिका दिवस 2022
राष्ट्रीय बालिका दिवस 2022Priyanka Yadav-RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज राष्ट्रीय बालिका दिवस है, देश में हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। बालिका दिवस मनाने के पीछे सबसे बड़ा उद्देश्य लड़कियों को सहायता और अलग-अलग तरीके के अवसर प्रदान करना है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेताओं ने राष्ट्रीय बालिका दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

आज का दिन बहन-बेटियों के नाम समर्पित है, इस खास दिन पर MP के तमाम नेताओं की प्रतिक्रिया भी आई-

सीएम शिवराज ने कहा- 'बेटियां हमारा अभिमान और स्वाभिमान हैं'

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- सभी बेटियों को राष्ट्रीय बालिका दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। बेटियां हमारा अभिमान और स्वाभिमान हैं। बेटियों का कोई एक दिन नहीं होता बल्कि उनका तो हर दिन होता है। आइये, इस दिवस पर हम बेटियों के सशक्तिकरण एवं उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के हर सक्षम प्रयास का संकल्प लें।

माता-पिता की सेवा हो या राष्ट्र की सेवा हमारी बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे होकर देश व समाज का नाम रोशन कर रही हैं। प्रदेश सरकार भी 'लाड़ली लक्ष्मी' जैसी योजनाओं से बेटियों को सशक्त व आत्मनिर्भर बना रही हैं, बेटियां तुम उड़ान भरो, आसमान छुओ, मैं सदैव तुम्हारे साथ हूं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

देश की बेटियों को CM ने किया सलाम :

राष्ट्रीय बालिका दिवस 2022 के आज खास दिन पर सीएम ने अपने ट्वीट में लिखा- भारत की बेटियों अनेक चुनौतियों का साहस के साथ सामना करते हुए देश का गौरव हर क्षेत्र में बढ़ा रही हैं। खेल का मैदान हो या अनंत आकाश की ऊंचाइयां, हमारी बेटियां सफलता का नित नया इतिहास रच रही हैं। बेटियों पर गर्व है। स्नेह और आशीर्वाद!

नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर कही ये बात-

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर कहा- 'शान होती हैं बेटियां, आन होती हैं बेटियां। हर घर की रौनक और अभिमान होती हैं बेटियां।।' बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता के लिए मनाए जाने वाले राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सभी बेटियों को दिल से बहुत-बहुत बधाई व उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं।

विश्वास सारंग ने ट्वीट कर कहा

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विश्वास सारंग ने ट्वीट कर कहा- आप सभी को राष्ट्रीय बालिका दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर कहा-

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर कहा- घर की जान होती हैं बेटियाँ। पिता का गुमान होती हैं बेटियाँ। ईश्वर का आशीर्वाद होती हैं बेटियाँ। यूँ समझ लो कि बेमिसाल होती हैं बेटियाँ। राष्ट्रीय बालिका दिवस की सभी देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ...

आपको बताते चलें कि बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य बालिकाओं को समान अधिकार, उनको सहयोग देना और सुविधाओं को मुहैया कराने के साथ लड़कों और लड़कियों में भेदभाव के प्रति लोगों को जागरुक करना भी है। राष्ट्रीय बालिका दिवस देश में लड़कियों को समर्थन, नए अवसर प्रदान करता है। यह समाज में लड़कियों के साथ होने वाली असमानता जैसे भेदभाव, शोषण के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com