Navratri 2021: आदिशक्ति के आराधना पर्व "नवरात्र" की CM समेत कई नेताओं ने दी बधाई

भोपाल, मध्यप्रदेश। शारदीय नवरात्रि आज से शुरू हो गई है, इस पावन पर्व पर मध्यप्रदेश के कई नेताओं ने सभी को नवरात्रि की बधाई दी है।
Navratri 2021
Navratri 2021Social Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज से शारदीय नवरात्रि आज से शुरू हो गई है। शारदीय नवरात्रि यानि देवी मां की उपासना का महापर्व हिंदू धर्म में इस पर्व को विशेष महत्व दिया गया है। इस साल शारदीय नवरात्रि 7 अक्टूबर 2021 से शुरू हैं, 9 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा धूमधाम से करते हैं। इस पावन पर्व पर मध्यप्रदेश के कई नेताओं ने सभी को नवरात्रि की बधाई दी है।

CM शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा-

एमपी के सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कहा- "शिवरूपा वृष वहिनी हिमकन्या शुभंगिनी,पद्म त्रिशूल हस्त धारिणी, रत्नयुक्त कल्याण कारीनी" नवरात्रि के प्रथम दिन मां अम्बे के प्रथम रूप मां शैलपुत्री के चरणों में प्रणाम और यही प्रार्थना कि हे मैया सम्पूर्ण जगत का मंगल और कल्याण करो। हर घर-आँगन में सुख, शांति और समृद्धि हो!

आदि शक्ति के आराधना पर्व शारदीय नवरात्र की आपको आत्मीय बधाई! माँ अम्बे की कृपा की अमृत वर्षा हर घर में अविराम होती रहे। सबके जीवन में सुख, समृद्धि, शांति हो और जगत का मंगल व कल्याण हो, यही कामना।

सीएम शिवराज सिंह चौहान

नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर दी बधाई-

एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर कहा- सभी देशवासियों को नवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। माँ पीतांबरा से प्रार्थना है कि सभी का जीवन सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और सौहार्द से परिपूर्ण करें।

नवरात्रि के शुभारंभ अवसर पर सभी देशवासियों को आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं। माँ शैलपुत्री की असीम कृपा आप सभी पर बनी रहे।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा

एमपी कांग्रेस ने ट्वीट कर दी बधाई-

एमपी कांग्रेस ने किया ट्वीट, कहा- या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः- माँ दुर्गा की स्तुति, अराधना और उपासना के शक्ति महापर्व “नवरात्रि” की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ। कांग्रेस परिवार आपकी तरक़्क़ी, उन्नती और ख़ुशहाली की कामना करता है। “जय माता दी”

आप सभी को शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ... नवरात्रि के प्रथम दिन शक्ति व शांति की प्रतीक माँ दुर्गा की प्रथम स्वरूप माँ शैलपुत्री की आराधना कर सभी के सुख एवं समृद्धि की कामना करता हूँ।

पीसी शर्मा

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने दी शुभकामनाएं

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ने ट्वीट कर समस्त देशवासियों को शक्ति की उपासना के महापर्व नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दी। कहा- "माँ भगवती" से प्रार्थना है कि वे सभी को सुख, सम्पन्नता व शांति प्रदान करें। देवी माँ की कृपा आप सभी पर बनी रहे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com