भारतीय सेना में सेवा पूर्ण कर लौटे सैनिक का नगरवासियों ने किया भव्य स्वागत

नीमच, मध्यप्रदेश: भारतीय सेना में सफलतापूर्वक 17 वर्षों की सेवा पूर्ण कर अपने गृह नगर जीरन लौटने पर भारतीय सैनिक का नगरवासियों ने भव्य स्वागत किया।
सैनिक का नगरवासियों ने किया भव्य स्वागत
सैनिक का नगरवासियों ने किया भव्य स्वागतDeepika Pal-RE

नीमच, मध्यप्रदेश। प्रदेश में जहां एक ओर सरकार द्वारा कार्य किए जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ अच्छी खबरें भी सामने आती जा रही हैं, इस बीच ही देशभक्ति की मिसाल पेश करती हुई खबर सामने आईं है जहां भारतीय सेना में सफलतापूर्वक 17 वर्षों की सेवा पूर्ण कर अपने गृह नगर जीरन लौटने पर भारतीय सैनिक का नगरवासियों ने भव्य स्वागत किया।

अपने गृह नगर पहुंचे सैनिक का जुलूस निकालकर किया स्वागत

इस संबंध में बताते चलें कि, बीते दिन गृह नगर लौटे सैनिक गणेश राजोरा का नगरवासियों ने भव्य स्वागत किया। नगर के गणपति मंदिर से भव्य जुलूस भी निकाला गया जो प्रमुख मार्गों से होता हुआ सैनिक के निवास स्थान पहुंचा। वहीं बुधवार को भारतीय सेना में अपनी 17 वर्षों की सेवा पूर्ण कर विजय बहादुर सिंह भी अपने गृह नगर जीरन लौटे। उनका भी युवाओं ने जुलूस निकालकर भव्य स्वागत किया।

अपनी हथेलियों पर पैर रखकर किया स्वागत

इस संबंध में बताते चलें कि, भारतीय सैनिक विजय बहादुर के पहुंचने पर नगर के लोगों ने अपने हाथोंं की हथेलियों पैर जवान के पैरोंं को बिना जमीन पर स्पर्श करवाते मंदिर तक पहुंचाया। इस तरह के स्वागत को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर बात कही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com