प्रदेश बीजेपी की कमान अब इनके हाथ...

मध्यप्रदेश में लम्बे समय के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की।
प्रदेश बीजेपी की कमान अब इनके हाथ...
प्रदेश बीजेपी की कमान अब इनके हाथ...Priyanka Yadav - RE

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश में लम्बे समय के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की है। आपको बता दें कि भाजपा ने वीडी शर्मा को प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा के नए अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने उनकी नियुक्ति के लिए केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।

मुझ जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता को मध्यप्रदेश, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और शीर्ष नेतृत्व का आभार।’

नए अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने ट्वीट में लिखा-

भाजपा के नए अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का जन्म एक अक्टूबर 1970 को मुरैना जिले के सुरजनपुर गांव में हुआ है। अपनी प्रारंभिक और हाईस्कूल तक की शिक्षा मुरैना जिले में हासिल करने के बाद श्री शर्मा ने ग्वालियर के कृषि महाविद्यालय से कृषि स्नातक की शिक्षा हासिल की। वे कृषि से स्नातकोत्तर भी हैं।

  • वर्ष 2013 में भाजपा में विधिवत प्रवेश करने वाले श्री शर्मा अगस्त 2016 से प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

  • वर्ष 1986 में विद्यार्थी परिषद में सक्रिय हुए थे और वर्षों तक इससे जुड़कर युवाओं की टीम न सिर्फ मध्यप्रदेश में बल्कि देश में अन्य स्थानों पर भी तैयार की है।

  • वर्ष 1995 से 2013 तक पूर्णकालिक प्रचारक रहे और वर्ष 2013 से 2018 तक भाजपा में प्रचारक रहे।

विद्यार्थी परिषद में अनेक महत्वपूर्ण दायित्व सालों तक संभालते रहे श्री शर्मा नेहरू युवा केंद्र संगठन के उपाध्यक्ष भी रहे हैं। युवा और तेजतर्रार छवि के नेता माने जाने वाले श्री शर्मा को लेकर मई 2019 के लोकसभा चुनाव में चर्चा थी कि, उन्हें भोपाल या विदिशा से टिकट दिया जाए, लेकिन पार्टी के अंदर कथित विरोध के चलते ऐसा नहीं हो पाया और उन्हें पार्टी ने खजुराहो से टिकट दिया और वे सांसद भी चुने गए।

राजनैतिक प्रेक्षकों के अनुसार

श्री शर्मा की नियुक्ति को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पसंद के तौर पर भी देखा जा रहा है। हालाकि उनके समक्ष राज्य में 15 वर्षों तक सत्ता में रही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के बीच समन्वय बैठाना बड़ी चुनौती रहेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी बधाई

कमलनाथ ने विष्णुदत्त शर्मा ने दी बधाई

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने खजुराहो से सांसद विष्णुदत्त शर्मा को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी है। श्री कमलनाथ ने ट्वीट के जरिए श्री शर्मा को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि प्रदेश के विकास, प्रगति और प्रदेशवासियों की भलाई के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे कार्य में इनका सहयोग मिलेगा।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com