दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मिलित हुए इंदर सिंह परमार
दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मिलित हुए इंदर सिंह परमारSocial Media

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय शिक्षा पद्धति में युगांतरकारी परिवर्तन करेगी : इंदर सिंह परमार

भोपाल, मध्यप्रदेश : प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा है कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय शिक्षा पद्धति में युगांतरकारी परिवर्तन करेगी।

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा है कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय शिक्षा पद्धति में युगांतरकारी परिवर्तन करेगी। आधिकारिक जानकारी में आज बताया गया कि श्री परमार ने गुजरात के गांधीनगर में स्कूली शिक्षा मंत्रियों के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में भागीदारी की। उन्होंने सम्मेलन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में अपने विचार व्यक्त किए। श्री परमार ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को धरातल पर लागू करने में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य है। पाठ्यक्रम में परिवर्तन, शिक्षा पद्धति में बदलाव, शिक्षकों का प्रशिक्षण सहित अनेक नवाचार राष्ट्रीय शिक्षा नीति में मध्यप्रदेश में किए जा रहें हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति से बनते-बदलते-बढ़ते भारत की शिक्षा प्रणाली को नया कलेवर मिल रहा है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय शिक्षा पद्धति में युगांतरकारी परिवर्तन करेगी।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया कि सम्मेलन के पहले दिन केंद्रीय कौशल विकास। उद्यमिता तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी और केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष सरकार के नेतृत्व में विभिन्न राज्यों के शिक्षा मंत्रियों ने विद्या समीक्षा केंद्र, भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग और भू-सूचना विज्ञान संस्थान, राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय और अंतरराष्ट्रीय ऑटोमोबाइल उत्कृष्टता केंद्र का भ्रमण किया। संस्थानों से जुड़ी विभिन्न जानकारियों और स्कूली शिक्षा में उपयोगिता को अर्जित किया।

राष्ट्रीय सम्मेलन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन की प्रक्रिया सहित इसे राज्यो में लागू करने पर विचार-विमर्श किया गया। सम्मेलन के दूसरे दिन गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर प्रांगण में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने,देश में शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत बनाने, स्कूलों में कौशल विकास, डिजिटल पहल आदि के बारे में व्यापक चर्चा हुई। सम्मेलन में सभी राज्यों के शिक्षा सचिवों ने भी सहभागिता की। प्रदेश से प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरुण शमी, संचालक राज्य शिक्षा केंद्र धनराजू एस और अपर मिशन संचालक लोकेश जांगिड़ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com