मध्यप्रदेश की सियासत में आया नया दौर

CM कमलनाथ सरकार पर आए अभूतपूर्व संकट के चलते राजनीतिक हलचलों में हैं, सियासी घटनाक्रमों के बीच BJP नेताओं की बैठक जारी...
मध्यप्रदेश की सियासत में आया नया दौर
मध्यप्रदेश की सियासत में आया नया दौरSocial Media

राज एक्सप्रेस।CM कमलनाथ सरकार पर आए अभूतपूर्व संकट के चलते राजनीतिक हलचलों में हैं, सियासी घटनाक्रमों के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठकों का दौर भी जारी है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर कल ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ विशेष विमान से यहां पहुंचे थे और वे अभी भी यहीं पर ठहरे हुए हैं। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और अन्य नेता विभिन्न अवसरों पर एक साथ देखे जा रहे हैं।

सिंधिया कल प्रदेश पहुंचे भाजपा मुख्यालय :

ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुयी। इसके बाद सभी नेता चौहान के निवास पर रात्रिभोज पर मिले। आज सुबह से फिर भाजपा नेता मिले और प्रदेश भाजपा मुख्यालय में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी। इस बीच चौहान के निवास और उनके आसपास भी सुरक्षा घेरा बढ़ाया गया है। वहीं आज राज्यसभा निर्वाचन के लिए नामांकनपत्र दाखिले का अंतिम दिन हैं। सिंधिया समेत तीन प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसके अलावा सिंधिया समर्थक 19 कांग्रेस विधायकों को विशेष विमान से बेंगलुरु से भोपाल भी लाया जा रहा है। माना जा रहा है कि ये विधायक राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष से भी मिल सकते हैं।

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के दो दिन बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भोपाल में राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। विधानसभा में सिंधिया के नामांकन भरने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राज्यसभा सांसद प्रभात झा, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, गोपाल भार्गव भी मौजूद रहे। सूत्रों से खबर थी कि उनके नामांकन में बेंगलुरु में मौजूद सिंधिया गुट के मंत्री और विधायक मौजूद रह सकते हैं। लेकिन कांग्रेस के बागी विधायकों का विमान भोपाल नहीं पहुंचा है। सिंधिया के साथ भाजपा के दूसरे प्रत्याशी सुमेर सिंह सोलंकी ने भी नामांकन दाखिल किया।

मुख्य बिंदु : एक नजर मध्य प्रदेश में सियासी तूफान पर
  • रंगों के त्यौहार में आया सियासी तूफ़ान, क्या कमल नाथ सरकार को सत्ता से हटा देगा? या एक बार फिर आपसी सामंजस्य से सत्ता पर राज करेगी कांग्रेस...?

  • सिंधिया के इस्तीफे के बाद मध्यप्रदेश में इतिहास की पुनरावृति हो रही है। सिंधिया का आज शाम बीजेपी में शामिल होते ही मध्यप्रदेश में खिल जायेगा कमल।

  • प्रदेश की कांग्रेस सरकार का गिरना लगभग तय है। 22 विधायकों ने कमलनाथ का हाथ छोड़ दिया है। साथ ही सिंधिया के कांग्रेस को इस्तीफे के बाद पार्टी ने भी उन्हें निष्कासित कर दिया है।

  • ज्योतिरादित्य सिंधिया ने होली के दिन कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस पार्टी को बहुत बड़ा झटका दिया। सिंधिया आज BJP पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं।

  • मध्यप्रदेश में बजट सत्र की तैयारियों के बीच सियासी गतिविधियां लगातार जारी, बता दें कि मध्यप्रदेश राज्य विधानसभा के सोलह मार्च से प्रारंभ बजट सत्र।

  • सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में कहा-ज्योतिरादित्य सिंधिया जी भाजपा में शामिल हुए, मैं इनका स्वागत और हार्दिक अभिनन्दन करता हूं।

  • पूरे देशभर में बड़ी हलचल मचा दी है। कांग्रेस का साथ छोड़ने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने थामा भारतीय जनता पार्टी का दामन।

  • ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफा देने के तुरंत बाद कांग्रेस पार्टी के 22 विधायकों ने भी अपने इस्तीफे दे दिए। इसके बाद BJP और कांग्रेस पार्टियों ने अपने-अपने विधायकों को अज्ञात स्थान पर भेज दिया है।

  • कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का आज अपने गृह राज्य मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचने पर जोरदार स्वागत।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com