उमरिया: 10 अनुपस्थित कर्मचारियों को जारी होंगे नोटिस

उमरिया, मध्य प्रदेश: कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर का प्रात: 10 बजे औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय 10 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को जारी होंगे नोटिस।
अनुपस्थित कर्मचारियों को जारी होंगे नोटिस
अनुपस्थित कर्मचारियों को जारी होंगे नोटिसAfsar Khan

उमरिया, मध्य प्रदेश। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने प्रात: काल 9 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताला का निरीक्षण किया जहां मात्र चार कर्मचारी उपस्थित मिले, शेष अनुपस्थित पाये गये। इसी तरह कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर का प्रात: 10 बजे औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय 10 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेें रोगियों से मिलकर चिकित्सा सुविधा के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही दवाईयों की उपब्धता की भी जानकारी प्राप्त की।

नोटिस जारी करने दिये आदेश :

उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भ्रमण कर साफ -सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। अस्पताल के अंदर साफ -सफाई संतोष जनक पाई गई। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य परिसर को भी साफ एवं स्वच्छ करनें के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को स्वास्थ्य केन्द्रों में समय पर उपस्थित नहीं होने वाले चिकित्सा स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा उनके विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

अपने दायित्वों का करें निर्वहन :

कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि जिले मेंं सभी विभागों के अधिकारी कार्यालयों में समय पर उपस्थित होकर आम जन की अपेक्षाओं के अनुरूप सकारात्मक सोच के साथ अपने दायित्वों को पूरा करें। कार्यालय में समय में उपस्थित नहीं होने वाले शासकीय सेवकों के विरूद्ध कार्यवाही का सिलसिला जारी रहेगा।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com