MP: राजधानी में कोरोना के बन रहे रोज नए रिकॉर्ड, अब मिले इतने मरीज

Covid-19 अलर्ट मध्यप्रदेश: कोरोना की दौड़ में फिर चमका प्रदेश, इंदौर के करीब पहुँचा ये जिला, फिर नए पॉजिटिव केस मिलने से मचा हड़कंप।
Covid-19 अलर्ट मध्यप्रदेश
Covid-19 अलर्ट मध्यप्रदेशSyed Dabeer-RE

राज एक्सप्रेस। मध्यप्रदेश में फिर तेजी से बढ़ा घातक संक्रमण का आंकड़ा, बता दें कि खतरनाक वायरस के कारण मध्यप्रदेश में हालात सुधर नहीं पा रही है, तेजी से बढ़ते घातक संक्रमण के बीच मध्यप्रदेश की हालात चिंताजनक है। लॉक डाउन 4 की स्थिति के बीच इंदौर की तरह राजधानी से फिर मिले नए पॉजिटिव केस ने उड़ाए होश।

राजधानी में 48 नए केस मिले

मध्यप्रदेश के इंदौर की तरह राजधानी में भी हालत बिगड़ते ही जा रहे हैं आज रविवार को राजधानी में 48 नए केस सामने आए हैं, आपको बताते चलें कि राजधानी भोपाल में शनिवार को कोरोना के 53 नए संक्रमित मरीज मिले थे। राजधानी में कुल पॉजिटिव केस बढ़ गए हैं। शनिवार को सबसे ज्यादा 16 केस हॉटस्पॉट मंगलवारा में मिले।

वहीं शनिवार को इंदौर में 75 नए कोरोना पॉजिटिव मिले थे। जांच में 75 नए मरीज सामने आने के बाद संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 3008 हो चुकी है। बता दें कि फिर मध्यप्रदेश में पॉजिटिव मरीज आने से संख्या बढ़ गई है इतनी सख्‍ती होने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं है, मध्यप्रदेश में लगातार आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com