मध्य प्रदेश में भी हुई Omicron के BA.2 सब-वेरिएंट की एंट्री, इंदौर में मिले मामले

Omicron वेरिएंट का भी एक नया वेरिएंट सामने आने की खबर सामने आई थी। जसके भारत पहुंचने की पुष्टि भी हुई थी। वहीं, अब खबर यह है कि, इस BA.2 वेरिएंट की एंट्री भारत के दिल यानी मध्य प्रदेश में भी हो गई है।
मध्य प्रदेश में भी हुई Omicron के BA.2 सब-वेरिएंट की एंट्री
मध्य प्रदेश में भी हुई Omicron के BA.2 सब-वेरिएंट की एंट्रीSocial Media

इंदौर, मध्य प्रदेश। देश में जबसे कोरोना वायरस की एंट्री हुई है तब से लगातार कोरोना का कोई न कोई नया रूप अलग-अलग स्ट्रेन और वेरिएंट के रूप में सामने आता ही जा रहा है। पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के नए Omicron वेरिएंट के मिलने की पुष्टि हुई थी। उसके बाद इस वेरिएंट ने एक एक करके कई देशों को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं, आज ही इस Omicron वेरिएंट का भी एक नया वेरिएंट सामने आने की खबर सामने आई थी। जसके भारत पहुंचने की पुष्टि भी हुई थी। वहीं, अब खबर यह है कि, इस BA.2 वेरिएंट की एंट्री भारत के दिल यानी मध्य प्रदेश में भी हो गई है।

मध्य प्रदेश में हुई नए सब-वेरिएंट की एंट्री :

दरअसल, भारत में Omicron और डेल्टा वेरिएंट का खतरा अभी टला भी नहीं था कि, Omicron के भी नए सब-वेरिएंट BA.2 के मिलने की पुष्टि हो गई है। परेशान कर देने वाली बात यह है कि, इस सब-वेरिएंट ने भारत में भी अपने कदम तेजी से बढ़ाना शुरू कर दिया और और उससे भी ज्यादा परेशान कर देने वाली बात यह है कि, Omicron के भी नए सब-वेरिएंट BA.2 ने अब मध्य प्रदेश में भी दस्तक दे दी है। जी हां, इंदौर में ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट BA.2 के कुल 12 मामले सामने आए हैं। इन संक्रमित लोगों में 6 बच्चे भी शामिल हैं। बता दें, इस वेरिएंट की पहचान ब्रिटिश स्वास्थ्य अधिकारियों ने की है।

BA.2 का बुरा असर :

बताते चलें, इस नए सब-वेरिएंट BA.2 को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि, 'Omicron का BA.2 स्ट्रेन सबसे ज्यादा तेजी से फैलने वाला वायरस है। BA.2 से संक्रमित हुए मरीज के फेफड़ों में 5% से 40% तक इन्फेक्शन की पुष्टि होने की सम्भावना होती है।' बता दें, इंदौर में मिले सभी मरीजों को इंदौर के ही अरबिंदो हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। इन मरीजों में शामिल 17 साल के एक युवक के लंग्स में 40% तक इन्फेक्शन मिला है। जबकि दो अन्य मरीज वर्तमान में ICU में हैं। डॉक्टर ने मरीजों को लेकर चिंता जताई है। क्योंकि, देश में पहले ही कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लगता है कि, कोरोना की तीसरी लहर की एंट्री हो चुकी है।

Omicron के सब वैरिएंट :

बताते चलें, ऐसा माना जा रहा था कि, अब तीसरी लहर के दौरान संक्रमण फेफड़ों पर असर नहीं डालेगा, लेकिन अब ऑक्सीजन लगाने के साथ मरीजों को भर्ती तक करने की नौबत आचुकी है। इनडोर में वर्तमान में 4 मरीज BA.1 स्ट्रेन से संक्रमित पाए गए हैं। बता दें, BA.1 और BA.2 दोनों ही Omicron के सब वैरिएंट है। इन सब वैरिएंट को लेकर फ़िलहाल डॉक्टर ने इतना ही बताया है कि, BA.2 बहुत तेजी से फैलने वाला वैरिएंट है, लेकिन ये कितना खतरनाक है इस बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसके अलावा खबर है कि, BA.2 का कोई खास म्यूटेशन नहीं हैं। Omicron के BA.2 सब-वैरिएंट का पता सिर्फ जीनोम सिक्वेंसिंग से लगाया जा सकता है।

अरबिंदो हॉस्पिटल के डायरेक्टर का कहना :

इंदौर के अरबिंदो हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. विनोद भंडारी का कहना है कि, 'Omicron का पहला सब वैरिएंट BA.1 आया था। वैरिएंट रोटेट होकर BA.2 हो गया है। 6 जनवरी तक इसका लंग्स इन्वॉल्वमेंट बिल्कुल भी नहीं था। इसके बाद अब तक ऐसे 12 पेशेंट मिल चुके हैं, जिनमें BA.2 मिला है। 40% तक लंग्स इन्वॉल्वमेंट मिला है। चिंता वाली बात यह कि, ऑक्सीजन लगाने के साथ मरीजों को एडमिट करना पड़ रहा है। दो लोग ICU में हैं। फेफड़ों में इन्फेक्शन होना चिंता की बात है। वे लोग ज्यादा सुरक्षित हैं, जिन्होंने वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लिए थे।'

चीफ कॉर्डिनेटर ने बताया :

अरबिंदो मेडिकल कॉलेज की चीफ कॉर्डिनेटर कोरोना का इलाज कर रही डॉ दीप्ति ने बताया कि, 'उनके यहाँ अभी तक Omicron के सब वैरिएंट BA.2 के एक भी केस नहीं मिले हैं और जिनमें भी कोरोना के सिम्टम हैं उन्हें कोविड के उपचार के साथ साथ होम आइसोलेशन की सलाह दी जा रही है।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com