बैठक को संबोधित करते वीडी शर्मा
बैठक को संबोधित करते वीडी शर्माSocial Media

पीएम के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान को बूथ स्तर तक सफल बनाने में जुटें : शर्मा

भोपाल, मध्यप्रदेश : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 07 अक्टूबर तक उनके गवर्नेंस हेड के रूप में 20 वर्ष पूर्ण होने तक भाजपा 20 दिवसीय सेवा और समर्पण अभियान चलाएगी।

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 07 अक्टूबर तक उनके गवर्नेंस हेड के रूप में 20 वर्ष पूर्ण होने तक भाजपा 20 दिवसीय सेवा और समर्पण अभियान चलाएगी। इस अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना करते हुए समाज में रचनात्मक, सामाजिक, स्वच्छता अभियान, अन्न वितरण एवं गरीब कल्याण के कार्यक्रम बूथ स्तर तक आयोजित होंगे। इस अभियान को ग्राम एवं नगर केंद्र के साथ बूथ स्तर तक सफल बनाने में जुटें। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को प्रदेश कार्यालय में भोपाल संभाग की बैठक में कही। बैठक को संभाग प्रभारी व पार्टी के प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार ने संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों को लेकर जिला अध्यक्ष एवं जिला प्रभारियों से बिंदुवार चर्चा की।

वैक्सीनेशन अभियान की सफलता के लिए जुटे :

श्री शर्मा ने कहा कि इस अभियान के लिए प्रदेश से अलग-अलग प्रभारी बनाए गए हैं। इसी प्रकार जिलों में भी कार्यक्रमों के अलग-अलग प्रभारी बनाकर कार्य विभाजन करें। हमारे कार्यक्रम बूथ स्तर तक सफल हों, इसकी मॉनीटरिंग भी करें। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश सरकार 71 लाख वैक्सीनेशन का अभियान चलाएगी। इस अभियान में कार्यकर्ता नमो टीका के रूप में प्रत्येक बूथ पर 111 वैक्सीनेशन का लक्ष्य निर्धारित करें। उन्होंने कहा कि पूर्व में जिस तरह वैक्सीनेशन के दोनों अभियान कार्यकर्ताओं की मेहनत से सफल हुए हैं। उसी तरह इस अभियान को सफल बनाने में जुटें।

नमो उपवन तैयार कर 71 पौधा रोपण करें :

श्री शर्मा ने कहा कि अभियान के अंतर्गत 16 सितंबर को हर जिले के 71 मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाएं और 17 सितंबर को प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए मंदिरों में हनुमान चालीसा के पाठ आयोजित करें। इस अभियान में सबसे वृहद कार्यक्रम वृक्षारोपण का होगा। प्रदेश के 1070 मंडलों में पार्टी नमो उपवन तैयार कर, वहां 71 पौधे लगाएं। इस अभियान में 07 अक्टूबर को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत अन्न उत्सव कार्यक्रम प्रभावी हों, इस बात की चिंता करें। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह जादौन, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेंद्र शर्मा सहित भोपाल संभाग के समस्त जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित थे। बैठक का संचालन भोपाल जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी एवं आभार सीहोर जिला अध्यक्ष रवि मालवीय ने माना।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com