मप्र : 20 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में बनेगा सिस्टम, फिर बारिश होने के आसार

मध्यप्रदेश मौसम अपडेट : प्रदेश में इन दिनों मानसून के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं, बारिश का एक और दौर फिर शुरू होने के आसार हैं।
मध्यप्रदेश मौसम अपडेट
मध्यप्रदेश मौसम अपडेटSocial Media

मध्यप्रदेश। प्रदेश में इन दिनों मानसून के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। प्रदेश के कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो रही है तो कहीं पर गर्मी के मारे लोग बेहाल हैं। कहीं कहीं बारिश का क्रम थमने से दिन का तापमान बढ़ने लगा है। वातावरण में नमी बरकरार रहने से उमस बेचैन करने लगी है। वही फिर इन जिलों में बारिश की संभावना जारी की है।

बंगाल की खाड़ी में बनेगा सिस्टम :

मौसम विज्ञानियों ने 20 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की बात कही है। इससे चार दिन बाद फिर बरसात का दौर शुरू होने की उम्मीद है। इसके पहले दिन में तापमान बढ़ने पर शहर में शाम के समय कुछ बौछारें पड़ सकती हैं। तापमान बढ़ा हुआ रहने से शहर में शाम के समय गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना अभी बनी रहेगी। हिमालय की तराई में पहुंच गई मानसून द्रोणिका के फिर वापस लौटने की संभावना है। इस वजह से 21-22 सितंबर को बारिश का एक और दौर फिर शुरू होने के आसार हैं।

बताते चलें कि कल मध्यप्रदेश में फिर मानसूनी सिस्टम सक्रिय होने के कारण पूरे प्रदेश में झमाझम बरसात होने के आसार बन रहे थे लेकिन बारिश नही हुई थी। आज फिर प्रदेश में मौसम ने रुख बदल रहा है। एक बार फिर से प्रदेशभर में जोरदार बारिश का नजारा देखने को मिल सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कल मध्यप्रदेश के बैतूल, धार, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीरापुर और झाबुआ जिलो में भारी बारिश की संभावना थी।

आज मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटो के दौरान पमध्यप्रदेश के इंदौर, उज्जैन, जबलपुर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर भोपाल, होशंगाबाद, रीवा, सागर एवं शहडोल संभागों के जिलों में कही कही बारिश दर्ज की गई है। वही ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा है। वहीं मुलताई में 6, भीमपुर, जावरा, गौतमपुर 4, रतलाम, सेंधवा 3, मंदसौर में 2 सेमी वर्षा दर्ज हुई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com