CRPF के 84 वें स्थापना दिवस पर सीएम शिवराज, नरोत्तम मिश्रा ने बल के जवानों को दी बधाई

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) आज 84 वां स्थापना दिवस (CRPF Raising Day 2022) मना रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouha) ने सभी को शुभकामनाएं दी है।
CRPF के 84 वां स्थापना दिवस
CRPF के 84 वां स्थापना दिवसSocial Media

भोपाल, मध्य प्रदेश। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) आज अपना 84वां स्थापना दिवस (CRPF Raising Day 2022) मना रही है। ऐसे में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouha) ने आज केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 82वें स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी है। शिवराज सिंह चौहान के अलावा एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने भी शुभकामनाएं दी है।

शिवराज सिंह चौहान ने किया ट्वीट:

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए कहा कि, "केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) के स्थापना दिवस की जवानों को हार्दिक बधाई! भारत के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल के जवानों की सेवा, समर्पण और वीरता पर देश गर्व करता है।देश और देशवासियों की सुरक्षा के लिए आपका समर्पण अतुलनीय है। आपके सेवा भाव को प्रणाम!"

नरोत्तम मिश्रा ने कही यह बात:

वहीं, एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट करते हुए कहा है कि, "सेवा और निष्ठा' के भाव को चरितार्थ करते हुए अदम्य साहस और दृढ़ता के साथ राष्ट्र की सेवा में समर्पित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के स्थापना दिवस की सभी सैनिकों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।"

वीडी शर्मा ने कही यह बात:

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी ट्वीट कर केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि, "राष्ट्र के प्रति अद्वितीय सेवा के लिए समर्पित गौरवशाली संगठन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के स्थापना दिवस पर पुलिस बल के वीर जवानों का कोटि-कोटि अभिवादन। देश की आंतरिक सुरक्षा और शांति बनाये रखने के लिए राष्ट्र के प्रति आपका सेवा और समर्पणभाव प्रणम्य है।"

सेवा और निष्ठा के आदर्श वाक्य पर चलकर राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...

कैलाश विजयवर्गीय

विश्वास सारंग ने कही यह बात:

वहीं, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग (Vishwas Kailash Sarang) ने ट्वीट करते हुए कहा कि, "सेवा और निष्ठा" देश में शांति एवं सद्भावना के रक्षक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के स्थापना दिवस पर सभी वीर जवानों को सादर अभिवादन। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, crpfindia के शौर्य, समर्पण और पराक्रम पर प्रत्येक भारतवासी को गर्व है।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com