CV Raman एवं बिपिनचन्द्र पाल की जयंती पर सीएम ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन

भोपाल, मध्यप्रदेश : आज महान वैज्ञानिक चन्द्रशेखर वेंकट रमन एवं स्वतंत्रता सेनानी बिपिनचन्द्र पाल की जयंती है, CM शिवराज ने इस तरह से किया उन्हें याद।
CV Raman एवं बिपिनचन्द्र पाल की जयंती
CV Raman एवं बिपिनचन्द्र पाल की जयंतीSocial Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज का दिन भारत में बहुत ही खास होता है। आज महान वैज्ञानिक चन्द्रशेखर वेंकट रमन एवं स्वतंत्रता सेनानी बिपिनचन्द्र पाल की जयंती है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने आज चन्द्रशेखर वेंकट रमन एवं बिपिनचन्द्र पाल की जयंती पर उन्हें याद किया है।

सीएम ने किया ट्वीट

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रमन प्रभाव की खोज करने वाले सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक सर CV Raman एवं स्वाधीनता संग्राम के महान सेनानी बिपिन चन्द्र पाल की जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

चंद्रशेखर वेंकट रमन की जयंती :

आज के दिन (7 नवंबर, 1888) भारतीय वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रमन का जन्म में तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में हुआ था, डॉ. सीवी रमन को वर्ष 1930 में भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वह विज्ञान के क्षेत्र में यह पुरस्कार पाने वाले पहले एशियाई व्यक्ति थे। सीएम ने ट्वीट कर कहा- रमन प्रभाव की खोज कर विज्ञान की अभूतपूर्व सेवा करने वाले वैज्ञानिक,सर CV Raman की जयंती पर नमन! विज्ञान के साथ राष्ट्र सेवा के लिए आपने जो समर्पण का मंत्र दिया है,वह भावी पीढ़ियों का पथ सदैव आलोकित करता रहेगा।

रमन प्रभाव की खोज कर विश्व में भारत का गौरव बढ़ाने वाले, प्रसिद्ध वैज्ञानिक, भारत रत्न एवं लेनिन शांति पुरस्कार विजेता चन्द्रशेखर वेंकट रमन जी की जयंती पर सादर नमन।

सीएम शिवराज सिंह चौहान

बिपिनचन्द्र पाल की जयंती

बिपिन चंद्र पाल का जन्म 7 नवंबर 1858 को वर्तमान बांग्लादेश के सिल्हेट जिले के पोइली गांव में हुआ था बता दें कि, बिपिन चंद्र पाल ने अपने जीवन में अपनी उसूलों और विचारों से कभी समझौता नहीं किया और जीवन भर देश की आजादी और समाज की भलाई के कार्यों के लिए सक्रिय रहे। सीएम ने ट्वीट कर कहा- स्वदेशी आंदोलन के प्रमुख शिल्पकारों में से एक, मां भारती के सच्चे सेवक, स्व. बिपिन चंद्र पाल जी की जयंती पर कोटिश: नमन! आम जनमानस में राष्ट्रवाद की भावना को जागृत कर स्वतंत्रता संग्राम को एक नई एवं सार्थक दिशा देने में आपका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com