भोपाल : होली के पर्व पर दिग्गजों ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

भोपाल, मध्यप्रदेश : होली के त्यौहार पर मध्यप्रदेश के दिग्गज नेताओं ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं, साथ ही कोरोना को लेकर सावधानी भी बरतने की सलाह दी है।
होली के पर्व पर दिग्गजों ने दी प्रदेशवासियों को  शुभकामनाएं
होली के पर्व पर दिग्गजों ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएंSocial Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। होली के त्यौहार पर मध्यप्रदेश के दिग्गज नेताओं ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं, साथ ही कोरोना को लेकर सावधानी भी बरतने की सलाह दी है। कोरोना को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा गाइडलाइन जारी की गई हैं। प्रदेशवासियों से अपील की गई है कि वे सभी 'मेरी होली-मेरे घर' का पालन करते हुए अपने घर पर ही होली मनाएं।

कोविड के दौर में होली का पर्व सावधानी से मनाएं : राज्यपाल

मध्यप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने रंगोत्सव होली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्रीमती पटेल ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यह पर्व एकता, सद्भाव, समरसता और भाईचारे का प्रतीक है। कोविड-19 महामारी के दौर में होली का पर्व सावधानी के साथ मनाएं। वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। होली का त्योहार परिवारजनों के साथ घर पर ही मनाएं। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि उत्सव के जोश में होश खोए बिना सद्भावना के साथ पर्व मनाएं। भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरानुसार कटुता, वैमनस्य और अन्य भेदभाव भुलाकर, मानवीय मूल्यों, आदर्शों को और अधिक मजबूत बनाते हुए पर्व का आनंद लें।

जब आपात स्थिति हो, तो त्यौहार मनाने के तरीके बदलने होंगे : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। श्री चौहान ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि त्यौहार आरंभ हो रहे हैं। उत्सव और आनंद हमारी परंपरा है, लेकिन जब आपात स्थिति हो, तो त्यौहारों को मनाने के तरीके बदलने होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण बढ़ रहा है, लोग होली तथा अन्य त्यौहारों पर संयम और अनुशासन बनाए रखें। प्रदेशवासी 'मेरी होली-मेरे घर' का पालन करते हुए अपने घर पर ही होली मनाएं। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं भी प्रतिवर्ष उत्साह से सभी लोगों के साथ होली मनाता रहा हूं। इस वर्ष कोरोना के संक्रमण को देखते हुए मैंने 'मेरी होली-मेरे घर' का पालन करते हुए परिवार के साथ ही होली मनाने का निर्णय लिया है।

घरों में रहकर ही अपनों के बीच इस पर्व को मनाएं : कमलनाथ

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का यह पावन पर्व हम सभी के जीवन को खुशियों से रंग दें। श्री कमलनाथ ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि हम सभी मिल जुलकर, प्रेम-स्नेह-भाई चारे व पूर्ण हर्षोल्लास के साथ प्रति वर्ष होली का यह पर्व मनाते हैं। रंगों का यह त्यौहार हमें आपसी वैमनस्य, गिले-शिकवे भूलकर प्रेम-आत्मीयता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष होली के अवसर पर हम कोरोना महामारी के भीषण संकट से गुजर रहे हैं। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर प्रारंभ हो चुकी है। प्रदेश के कई हिस्सों में कोरोना संक्रमण के आंकड़े भयावह होते जा रहे हैं, इसलिए आज आवश्यकता है कि हम सभी अपने घरों में ही रह कर, अपनों के बीच इस पर्व को मनाएं। इन परिस्थितियों में हमें जागरूक रहकर अपने उत्साह और उमंग पर नियंत्रण रखना होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना की गाइडलाइन और नियमों का पालन करते हुए हम सभी इस पर्व को मनाएं। सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है। इसके साथ ही उम्मीद करता हूं कि जल्द ही इस महामारी से हम सभी को मुक्ति मिलेगी।

होली मनाते समय कोरोना की गाइडलाइन का पालन जरूर करें : गिरीश गौतम

मध्यप्रदेश में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने रंगों के पर्व होली की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। श्री गौतम ने कहा है कि होली का पर्व हमें सामाजिक ताने-बाने को जोडऩे और समाज में एकरूपता का संदेश देता है। यह पर्व रंगों के माध्यम से जीवन में आनंद और उत्साह की भी बहार लाता है। छोटे-बड़े, ऊंच-नीच का भेद भुलाकर इस पर्व पर हम सभी एक रंग हो जाते हैं। यही हमारी भारतीय संस्कृति की अनेकता में एकता की विशेषता है। उन्होंने कहा है कि त्यौहार मनाते समय कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन जरूर करें, जिससे कोरोना से बचा जा सकेगा।

शासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन जरूर करें : भूपेंद्र सिंह

प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने होली पर्व पर नागरिकों को बधाई दी है। श्री सिंह ने कहा है कि रंगों के इस पर्व को मनाते समय कोरोना के संबंध में शासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन जरूर करें। घर में ही होली का पर्व मनाएं। प्रदेश के कई हिस्सों में कोरोना संक्रमण के आंकड़े भयावह होते जा रहे हैं, इसलिए आज आवश्यकता है कि हम सभी अपने घरों में ही रह कर, अपनों के बीच इस पर्व को मनाएं। इन परिस्थितियों में हमें जागरूक रहकर अपने उत्साह और उमंग पर नियंत्रण रखना होगा।

हम सब संयमित होकर अपने घरों में ही होली मनाएं : गोपाल भार्गव

प्रदेश के लोक निर्माण कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री गोपाल भार्गव ने होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि रंग और अबीर का यह त्यौहार सभी के जीवन में खुशहाली लाए। उन्होंने अपील की है कि प्रदेश में कोरोना के संक्रमण को देखते हुए हम सब संयमित होकर अपने घरों में ही होली मनाएं। उन्होंने कहा है कि त्यौहार मनाते समय कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन जरूर करें, जिससे कोरोना से बचा जा सकेगा।

होली पर कोरोना के मद्देनजर पूरी सावधानी बरतें : मीना सिंह

जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह ने प्रदेशवासियों को रंगों के त्यौहार होली पर शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि रंगों का पर्व होली हमें अपनी विभिन्न रंगो से भरी विविधतापूर्ण संस्कृति पर गर्व करने का अवसर देता है। सुश्री मीना सिंह ने प्रदेशवासियों से होली का पर्व सामाजिक सद्भाव के माहौल में मनाए जाने एवं कोरोना काल में पूरी सावधानी बरतने का आग्रह किया है।

कोरोना से पूरा बचाव करते हुए त्यौहार मनाएं : राम खेलावन

प्रदेश के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य-मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राम खेलावन पटेल ने प्रदेशवासियों को होली पर्व पर शुभकामनाएं दी हैं। राज्य मंत्री श्री पटेल ने अपने संदेश में कहा है कि होली का त्यौहार हमें विभिन्न रंगो में सराबोर होकर मिलजुल कर रहने की सीख देता है। उन्होंने आपसी मेलजोल के साथ होली पर्व मनाने और कोरोना से पूरा बचाव करने का प्रदेशवासियों से आग्रह किया है।

सभी के जीवन में खुशियों के रंग भरने को अग्रसर रहें : बृजेंद्र सिंह

प्रदेश के लोक-स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्यमंत्री बृजेंद्र ङ्क्षसह यादव ने प्रदेशवासियों को होली त्यौहार की अनंत शुभकामनाएं दीं हैं। श्री यादव ने अपने शुभकामना संदेश में प्रदेशवासियों से आग्रह किया है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए घर में ही रहकर त्यौहार मनाएं। उन्होंने कहा है कि होली रंगों का त्यौहार है, हमें चाहिए कि प्रेम और सद्भाव से सभी के जीवन में खुशियों के रंग भरने को हमेशा अग्रसर रहें।

अपनी और अपनों की सुरक्षा के लिए घर पर ही मनाएं होली : डॉ. मिश्रा

प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने देश -प्रदेश वासियों को रंगो के त्यौहार होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि आप सब जानते हैं कि इस समय हम कोरोना काल के कठिन दौर से गुजर रहे हैं। इस संकट की घड़ी में हम सभी को साथ मिलकर लड़ना है। डॉ. मिश्रा ने सभी से विनम्र अपील है कि होली घर पर ही मनाएं, जिससे हम सुरक्षित रहें और अपनों को भी सुरक्षित रख सकें।

गाइडलाइन का पालन करें, क्योंकि सुरक्षा में ही है बचाव : पटेल

प्रदेश के किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि सभी सुरक्षित तरीके से अपने घर पर ही होली मनाएं। उन्होंने आग्रह किया है कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करें क्योंकि सुरक्षा में ही बचाव है।

मुख्यमंत्री के संदेश मेरी होली-मेरे घर का पालन करें : देवड़ा

प्रदेश के वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री जगदीश देवड़ा ने प्रदेशवासियों को होली के त्यौहार पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि रंगो का पर्व होली हमें विभिन्न रंगो में मिलकर एकजुट रहने का संदेश देता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान के संदेश मेरी होली-मेरे घर के आह्वान का पालन कर कोरोना के प्रति सावधानियां बरतने का आग्रह किया है।

हरे-भरे पेड़ों को नुकसान न पहुंचाएं : विजय शाह

वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने भारतीय संस्कृति के प्रतीक पर्व होली के त्यौहार पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। वन मंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि होली त्यौहार ऐसे कालखंड में पड़ रहा है, जब पूरा विश्व और प्रदेश कोरोना वायरस से जूझ रहा है। अत: होली पर्व को सादगी पूर्वक मेरी होली मेरा घर की तर्ज पर मना कर आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करें। वन मंत्री ने कहा है कि होलिका दहन के लिए गांव-शहर के विभिन्न स्थानों पर विशेष आयोजन में लकड़ी का उपयोग होता है। उन्होंने आह्वान किया है कि इसे प्रतीक रूप से मनाते हुए वनों के संरक्षण पर विशेष रूप से ध्यान रखा जाना जरूरी है। श्री शाह ने हरे-भरे पेड़ों को नुकसान न पहुंचाने की भी अपील की है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com