सीएम ने लगाया "मौलश्री का पौधा"
सीएम ने लगाया "मौलश्री का पौधा" Social Media

सीएम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उनकी स्मृति में लगाया "मौलश्री का पौधा"

भोपाल, मध्यप्रदेश : अपने प्रतिदिन पौधा लगाने के संकल्प के बीच आज सीएम ने स्मार्ट सिटी उद्यान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उनकी स्मृति में मौलश्री का पौधा लगाया।

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है, इस अवसर पर सीएम शिवराज ने निवास स्थित सभाकक्ष में एकात्म मानववाद के प्रणेता एवं प्रखर राष्ट्रवादी विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद उनकी स्मृति में भोपाल में "मौलश्री का पौधा" लगाया है।

दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर लगाया मौलश्री का पौधा :

मिली जानकारी के मुताबिक, सीएम शिवराज ने अपने प्रतिदिन पौधा लगाने के संकल्प के बीच भोपाल के स्मार्ट सिटी उद्यान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उनकी स्मृति में मौलश्री का पौधा लगाया है।

सीएम ने बताया मौलश्री का महत्व

सीएम शिवराज ने बताया मौलश्री का महत्व, कहा कि मौलश्री का वृक्ष हृदय और मस्तिष्क के लिए लाभकारी होने के साथ-साथ ज्वर, दांतों के रोगों से छुटकारा दिलाने में बहुत कारगर होता है, आयुर्वेद में इसका महत्वपूर्ण स्थान है।

  • मौलश्री एक औषधीय वृक्ष है।

  • इसका सदियों से आयुर्वेद में उपयोग होता आ रहा है।

  • मौलश्री के चमकीले हरे पत्ते वृक्ष की सुन्दर बनावट मन को मोह लेते है।

  • सिर दर्द से परेशान व्यक्ति मौलश्री के अर्क को सिर पर लगाये तो काफी आराम मिलता है।

  • घाव को सुखाने के लिए भी मौलश्री का प्रयोग किया जाता है।

  • मौलश्री की छाल के काढ़े में पीपल, शहद, घी मिलाकर कुछ देर तक मुख में रखने से दाँत का दर्द समाप्त हो जाता है।

बता दें कि, पेड़-पौधे प्रकृति के उस वरदान की तरह हैं जो न सिर्फ हमारी आस्था से जुड़े हुए हैं, बल्कि सृष्टि की भी रक्षा करते हैं, इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं और अपनी पृथ्वी को हरा-भरा करें। इसलिए, मुख्यमंत्री 'One Plant A Day' के संकल्प के क्रम में प्रतिदिन पौधारोपण कर रहे हैं। साथ ही मुख्यमंत्री नागरिकों से अनुरोध कर रहे है कि, हर नागरिक परिवार के शुभ अवसरों, जैसे जन्म वर्षगांठ आदि पर पौधे लगाएं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com