Women Equality Day पर सीएम शिवराज ने समस्त नारी शक्ति को प्रणाम करते हुए कही ये बात

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रत्येक वर्ष '26 अगस्त' को अंतर्राष्ट्रीय महिला समानता दिवस मनाया जाता है, इस दिवस पर मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज ने समस्त नारी शक्ति को प्रणाम किया है।
Women Equality Day 2021
Women Equality Day 2021Priyanka Yadav-RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रत्येक वर्ष '26 अगस्त' को अंतर्राष्ट्रीय महिला समानता दिवस मनाया जाता है, इस दिवस को मनाने का खास उद्देश्‍य है कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ाना, उन्‍हें बढ़ावा देना। अंतर्राष्ट्रीय महिला समानता दिवस (Women Equality Day 2021) पर मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज ने समस्त नारी शक्ति को प्रणाम किया है।

महिला समानता दिवस पर मैं समस्त नारी शक्ति को प्रणाम करता हूं: सीएम

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने ट्वीट कर कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला समानता दिवस पर मैं समस्त नारी शक्ति को प्रणाम करता हूं। महिलाएं किसी भी राष्ट्र के निर्माण और विकास का मुख्य आधार हैं। प्रदेश में महिलाओं के उत्थान, उन्हें सशक्त बनाने और बराबरी का दर्जा देने के लिए हमने कई कार्य किए हैं और हम निरंतर इस दिशा में कार्यरत हैं।

सृष्टि और मानव जीवन का आधार नारी शक्ति के पंखों को आज 'महिला समानता दिवस' के शुभ अवसर पर नई उड़ान और नई ऊंचाइयां देने के लिए संकल्प लें, प्राण-प्रण से प्रयास करें, हरसंभव योगदान दें, यही हम सबके प्रयत्नों एवं विचारों की प्रगति का सच्चा आधार होगा।

CM चौहान ने कहा

बता दें कि अमेरिका में इस दिन को महिला समानता दिवस के रूप में मनाते हैं, लिंग समानता का मुद्दा अकेले अमेरिका की समस्या नहीं है। बहुत सारे देश इस असमानता से जूझ रहे हैं। जहां पर इस बारे में लोगों की मानसिकता को बदलने की जरूरत है। अमेरिका के साथ ही महिलाओं की समानता का मुद्दा अब अंतर्राष्ट्रीय बन गया है। इस दिन को अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है।

अमेरिका में 26 अगस्‍त 1920 में 19वें संविधान में संशोधन के बाद पहली बार मत करने का अधिकार मिला था। महिलाओं को समानता का दर्जा दिलाने के लिए लगातार संघर्ष करने वाली एक महिला वकील बेल्ला अब्ज़ुग के प्रयास से 1971 से 26 अगस्त को 'महिला समानता दिवस' (Women Equality Day) के रूप में मनाया जाने लगा। महिलाओं के लिए समर्पित ये दिन बहुत खास होता है, इस दिन पूरी दुनिया में महिलाओं और पुरुषों को बराबरी पर लाने के प्रयासों की जरूरत को दोहराया जाता है। इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों की बात की जाती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com