विश्व जनसंख्या दिवस पर CM ने कहा- 'जीवन के हर क्षेत्र में चेतना परम आवश्यक है'

Bhopal, Madhya Pradesh: दुनिया भर में आज विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) मनाया जा रहा है, विश्व जनसंख्या दिवस पर सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कही ये बात।
विश्व जनसंख्या दिवस
विश्व जनसंख्या दिवस Social Media

भोपाल, मध्यप्रदेश। दुनिया भर में आज (रविवार) विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) मनाया जा रहा है, इसका उद्देश्‍य दुनियाभर में बढ़ती आबादी से जुड़ी समस्‍याओं के प्रति लोगों को जागरुक करना है, हमारे देश के लिए भी बढ़ती आबादी कई समस्‍याओं का कारण बनती जा रही है. इसकी वजह बर्थ कंट्रोल से जुड़ी जानकारियों का अभाव भी माना जाता है। विश्व जनसंख्या दिवस पर सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कही ये बात।

सीएम शिवराज ने किया ट्वीट-

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा- जीवन के हर क्षेत्र में चेतना परम आवश्यक है। सचेत एवं जागरुक नागरिक राष्ट्र की प्रगति तथा उन्नति का सशक्त आधार होता है। जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए सामूहिक प्रयासों से सभी के लिए आवश्यक संसाधनों को सुनिश्चित करने में सहयोग करें।

जनसंख्या विस्फोट से उत्पन्न होने वाले खतरे के प्रति देश को जागरुक कर आप भी राष्ट्रोत्थान में अपना योगदान दीजिये।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा

नरोत्तम मिश्रा ने किया ट्वीट

इंदौर के प्रभारी और मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर कहा "छोटा परिवार ही सुखी और समृद्ध समाज का आधार" अनियंत्रित आबादी देश-दुनिया में सामाजिक आर्थिक और प्राकृतिक असंतुलन की बड़ी वजह है। आइए आज World Population Day पर लोगों को बढ़ती आबादी के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक कर लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के लिए प्रेरित करें।

वीडी शर्मा ने भी किया ट्वीट

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी ट्वीट कर कहा- आइये हम सब मिलकर विश्व जनसंख्या दिवस पर प्रकृति और समाज के हित में जिम्मेदार व जागरूक बने एवं बढ़ती जनसंख्या के दुष्परिणामों के प्रति अन्य लोगों को भी जागरूक करें।

बताते चलें कि विश्व जनसंख्या दिवस के दिन राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई क्रियाकलाप किए जाते हैं, ताकि जनता जागरूक हो सकें और जनसंख्या पर कंट्रोल कर सकें, जनसंख्या वृद्धि विश्व के कई देशों के सामने बड़ी समस्या का रूप ले चुकी है, खासकर विकासशील देशों में ‘जनसंख्या विस्फोट’ गहरी चिंता का विषय है, ऐसे में विश्व जनसंख्या दिवस पर लोगों को जागरूक करते हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com