One Plant A Day: सीएम ने लगाए बरगद, नीम व केसिया के पौधे
One Plant A Day: सीएम ने लगाए बरगद, नीम व केसिया के पौधेSocial Media

One Plant A Day: सीएम ने स्मार्ट पार्क में लगाए बरगद, नीम व केसिया के पौधे, इस अवसर पर कही ये बात

One Plant A Day : आज सीएम शिवराज ने भोपाल के स्मार्ट पार्क में राष्ट्रीय मानव अधिकार फाउंडेशन के सदस्यों के साथ बरगद, नीम व केसिया के पौधे लगाये।

One Plant A Day : आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट पार्क में बरगद, नीम व केसिया के पौधे लगाए है। यहां मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय मानव अधिकार फाउंडेशन के सदस्यों के साथ पौधरोपण किया। बरगद, नीम व केसिया के पौधे लगाने के बाद सीएम ने कहा कि- आप सभी लोग घर के मांगलिक अवसरों पर पौधरोपण अवश्य करें।

सीएम शिवराज ने किया ट्वीट :

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर बताया- भोपाल के स्मार्ट पार्क में राष्ट्रीय मानव अधिकार फाउंडेशन के सदस्यों के साथ बरगद, नीम व केसिया के पौधे लगाये। हृदय अत्यंत आनंदित है कि धरा की समृद्धि व मानवता के कल्याण के इस पुनीत प्रयास में दिनोंदिन लोग बढ़ते जा रहे हैं। यह प्रयास जारी रहे।

इन पौधों का औषधीय महत्व-

बरगद के पेड़ को वट वृक्ष या बड़ भी कहा जाता है। बरगद का धार्मिक महत्व है साथ ही आयुर्वेद के अनुसार, बरगद के पेड़ से कई बीमारियों का इलाज संभव है। नीम गर्मी में ठंडी हवा देता है। इस पेड़ का हर हिस्सा किसी न किसी बीमारी के इलाज में काम आता है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है। केसिया की छाल और पत्तियों का उपयोग आयुर्वेदिक दवाएं बनाने में किया जाता है।

सम्पूर्ण विश्व के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है पर्यावरण :

बता दें कि, पर्यावरण सम्पूर्ण विश्व के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण विषय है, यदि विश्व को बचाना है, धरती के अस्तित्व को बचाना है या मानव जीवन भविष्य में सुरक्षित रखना है तो हम अपनी धरती को रहने लायक बनाएं, जिसके लिए जरूरी है कि हम वृक्षारोपण करें। प्रकृति के संरक्षण से ही जीवन संभव है। पौधरोपण से नदियां, जंगल, जीव-जंतु और हमारा जीवन सुरक्षित रहेगा। इसी के चलते CM द्वारा पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियों में जन भागीदारी को प्रोत्साहित करने और जनसामान्य को पौधरोपण की गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से प्रतिदिन पौधरोपण किया जा रहा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com