One Plant A Day
One Plant A DaySocial Media

One Plant A Day : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने वाराणसी में लगाया "फाइकस का पौधा"

One Plant A Day : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश प्रवास के दौरान आज सुबह वाराणसी के सर्किट हाउस परिसर में जन-प्रतिनिधियों और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पौध-रोपण किया।

One Plant A Day : एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रोजाना पौधरोपण करते हैं। सीएम शिवराज MP में हो या किसी ओर राज्‍य में, वे प्रतिदिन एक पौधा लगाने के संकल्प को जरूर पूरा कर रहे हैं। प्रतिदिन पौधरोपण के संकल्प के क्रम में आज सीएम शिवराज ने वाराणसी में "फाइकस का पौधा" लगाया है।

सीएम शिवराज ने वाराणसी में लगाया पौधा :

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश प्रवास के दौरान आज सुबह वाराणसी के सर्किट हाउस परिसर में जन-प्रतिनिधियों और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री ने फायकस का पौधा लगाया।

बता दें, फायकस का घर की बगिया और उद्यानों की साज-सज्जा में विशेष महत्व है। इसमें हवा को साफ करने की क्षमता होती है। यह घर को ठंडा बनाए रखता है और ऑक्सीजन की प्रचूर मात्रा छोड़ता है। इस नाते यह पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। सदाबहार पौधा होने से इसकी उम्र भी लंबी होती है।

सीएम शिवराज ने किया ट्वीट :

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर बताया- आज प्रातः वाराणसी में उत्तर प्रदेश कैबिनेट में राज्यमंत्री एवं भाजपा के क्षेत्र अध्यक्ष एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों के साथ पौधरोपण किया।

जनता से अपील है कि, साल में एक बार पौधारोपण अवश्य करें : CM

बता दें कि, पेड़-पौधे प्रकृति के उस वरदान की तरह हैं जो न सिर्फ हमारी आस्था से जुड़े हुए हैं बल्कि सृष्टि की भी रक्षा करते हैं, इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं और अपनी पृथ्वी को हरा-भरा करें। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 'One Plant A Day' के संकल्प के क्रम में प्रतिदिन पौधारोपण कर हैं। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि, "हमारे इस छोटे से प्रयास से प्रदेश में हरियाली बढ़ेगी और हम पर्यावरण को बचाने में अपनी भूमिका निभा पाएंगे" जनता से अपील है कि, साल में एक बार पौधारोपण अवश्य करें।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com