One Plant A Day: आज सीएम शिवराज ने एकता कल्याण संस्था के सदस्यों के साथ किया वृक्षारोपण
One Plant A Day: एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन एक पौधा लगाने के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज भोपाल के स्मार्ट पार्क में बरगद, नीम और करंज के पौधे लगाए है। सीएम शिवराज ने स्मार्ट पार्क में एकता कल्याण संस्था के सदस्यों के साथ वृक्षारोपण किया है।
सीएम शिवराज ने किया ट्वीट :
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा- भोपाल के स्मार्ट पार्क में आज एकता कल्याण संस्था के सदस्यों डॉ. अभिजीत, अंकित जैन और अन्य गणमान्य साथियों के साथ बरगद, नीम और करंज के पौधे लगाये। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि, पर्यावरण के पुनीत प्रयासों के लिए संस्था के सदस्यों का अभिनंदन करता हूं।
जाने बरगद, नीम और करंज के फायदे:
आज मुख्यमंत्री द्वारा लगाए गए बरगद, नीम और करंज, पर्यावरण तथा आयुर्वेद की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण वृक्ष हैं। बरगद बहुवर्षीय विशाल वृक्ष है। इसे 'वट' और 'बड़' भी कहा जाता है। वहीं नीम एक आयुर्वेद महत्व का पौधा है। इससे अनेक रोगों का इलाज किया जाता है। करंज आंख, पेट और खांसी सहित अनेक रोगों के उपचार के लिए उपयोगी माना गया है।
मुख्यमंत्री 'One Plant A Day' के संकल्प के तहत प्रतिदिन कर रहें हैं वृक्षारोपण
बता दें कि, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री 'One Plant A Day' के संकल्प के तहत प्रतिदिन वृक्षारोपण कर रहें हैं। अब तक सीएम भोपाल में कई पौधे लगा चुके हैं और इस दौरान वे प्रदेशवासियों से पौधारोपण करने व उसकी देखभाल करने की भी अपील कर रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा- पर्यावरण को बचाना हम सबका कर्तव्य है। वृक्ष देवता बन कर हमारी रक्षा करते हैं, मैंने हर दिन एक पौधा लगाने का संकल्प लिया है, इससे प्रोत्साहित होकर बहुत लोगों ने भी ऐसा करने का प्रण लिया है। आज अगर आप ये पढ़ रहे हैं, तो आप भी अपने आसपास पौधे लगायें, पेड़ों की रक्षा करें।
ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।