One Plant A Day: आज सीएम शिवराज ने स्मार्ट पार्क में लगाए खिरनी, कदम्ब, करंज के पौधे
भोपाल, मध्यप्रदेश। एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान 'One Plant A Day' के संकल्प के क्रम में प्रतिदिन पौधारोपण कर रहे हैं, इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री ने भोपाल के स्मार्ट पार्क में खिरनी, कदम्ब, करंज के पौधे लगाये है, साथ ही प्रदेश की जनता से अपील है कि, साल में एक बार पौधारोपण अवश्य करें।
जय कल्याण वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी के सदस्यों के साथ किया पौधरोपण :
मिली जानकारी के मुताबिक, सीएम शिवराज के साथ जय कल्याण वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी के सदस्यों यशवंत सिंह राजपूत, अमन प्रजापति, कपिल पाल, अंकित विजयवर्गीय, आशीष मैथिल, टिंकू लाल मंडराई ने पौधरोपण किया। जय कल्याण वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी 2011 से समाज सेवा के कार्यों के साथ-साथ धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी कर रही है। सामाजिक उत्थान के लिए अनेक कार्य कर रही है। CM ने सोसायटी के पुनीत कार्यों के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।
खिरनी मध्यभारत में पाये जाने वाला पौधा है, यह गर्मियों में मीठे फलों से लद जाता है।
करंज का पौधा आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना गया है। करंज के पौधे का उपयोग धार्मिक कार्य में भी किया जाता है।
कदम्ब फूलदार वृक्ष है। इसके पत्ते महुए के पत्तों जैसे तथा फल नींबू की तरह गोल होते हैं। यह हरियाली बढ़ाने व पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
पौधरोपण में किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हुए सम्मिलित :
पौधरोपण में सीएम शिवराज के साथ किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रामेश्वर मोहे, निर्मल पटेल, अजय ठाकुर, नरेश वर्मा, केदार चौहान, मोहित सेनी भी पौधरोपण में सम्मिलित हुए है। एमपी में प्रतिदिन पौधा लगाने का क्रम लगातार जारी है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज द्वारा MP में अब तक कई पौधों का रोपण किया जा चुका है।
CM शिवराज का कहना-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan ) का कहना- हमारे इस छोटे से प्रयास से प्रदेश में हरियाली बढ़ेगी और हम पर्यावरण को बचाने में अपनी भूमिका निभा पाएंगे।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।