
One Plant A Day: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पौधरोपण की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भोपाल में स्थित स्मार्ट पार्क में नीम, पीपल और करंज के पौधे लगाए। आज मुख्यमंत्री ने अमेरिका में आयोजित होने वाली आयरन मैन 2022 वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले इंदौर के आदित्य तथा माइक ऑर्गनाइजेशन संस्थान के सदस्यों के साथ पौधरोपण किया।
इंदौर के युवा आदित्य तिवारी के साथ सीएम ने लगाया पीपल का पौधा :
भोपाल के स्मार्ट पार्क में अमेरिका में आयोजित विश्व की सबसे कठिन दौड़ मानी जाने वाली "आयरन मैन-2022" चैम्पियनशिप के विजेता, इंदौर के युवा आदित्य तिवारी के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पीपल का पौधा लगाया। पौधरोपण में सम्मिलित हुए आदित्य तिवारी अमेरिका में अध्ययनरत हैं । विश्व की सबसे कठिन दौड़ आयरन मैन 2022 के अंतर्गत 4 किमी तैराकी, 180 किमी साइकिलिंग और 40 किमी दौड़ निरंतरता में करनी होती है।श्री आदित्य तिवारी ने यह चुनौती 12 घंटे 25 मिनट में पूर्ण की है। बीस वर्षीय श्री आदित्य तिवारी अपना स्टार्टअप आरंभ करना चाहते हैं। एम आई सी ऑर्गेनाइजेशन स्वच्छता, स्वास्थ्य, जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने और रक्तदान जैसी गतिविधियों में सक्रिय है।
आदित्य के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
माइक ऑर्गनाइजेशन संस्थान के सदस्यों के साथ सीएम ने लगाया नीम-करंज का पौधा
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के स्मार्ट पार्क में आज माइक ऑर्गनाइजेशन संस्थान के हर्षित राजपूत, रोशनी राय, प्रियंका मेहता, सचिन कटकवार के साथ नीम और करंज का पौधा लगाया।
बता दें, माइक ऑर्गनाइजेशन ग्रामीणों के शिक्षा के स्तर के उत्थान के साथ उनके समग्र विकास के लिए भी कार्यरत है। माइक संगठन शिक्षा अभियान के साथ-साथ रक्तदान, स्वच्छ भारत अभियान, स्वास्थ्य शिविर, कपड़ा वितरण जैसे अनेक पुनीत कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर संगठन के साथियों को शुभकामनाएं दी।
ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।