One Plant A Day
One Plant A DaySocial Media

One Plant A Day: आज प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भोपाल में लगाए पीपल, सप्तपर्णी और मौलश्री के पौधे

भोपाल, मध्यप्रदेश : आज मुख्यमंत्री ने स्मार्ट पार्क में टीम मान संस्था के कार्यकर्ताओं दीपक रघुवंशी, अशोक रघुवंशी अंकित खरे और राहुल श्रीवास्तव के साथ पीपल, सप्तपर्णी और मौलश्री के पौधे लगाए।

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रतिदिन पौधारोपण कर रहे हैं और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। पौधारोपण की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में पीपल, सप्तपर्णी और मौलश्री के पौधे लगाए है।

आज सीएम ने लगाए पीपल, सप्तपर्णी, मौलश्री के पौधे-

मिली जानकारी के मुताबिक, CM ने भोपाल के स्मार्ट पार्क में टीम मान संस्था के कार्यकर्ताओं दीपक रघुवंशी, अशोक रघुवंशी अंकित खरे और राहुल श्रीवास्तव के साथ पीपल, सप्तपर्णी और मौलश्री के पौधे लगाए। बता दें, टीम मान संस्था गरीब, बेसहारा लोगों को कपड़े, भोजन आदि उपलब्ध कराने व जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा व्यवस्था हेतु निरंतर सक्रिय है। संस्था पर्यावरण संरक्षण के लिए सतत विभिन्न गतिविधियां संचालित कर रही है। सीएम ने टीम मान को अपनी शुभकामनाएं दी।

जाने पीपल, सप्तपर्णी, मौलश्री के पौधों का महत्व :

  • पीपल को पर्यावरण शुद्ध करने वाला वृक्ष माना गया है। यह छायादार वृक्ष के रूप में भी जाना जाता है। इसका धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व भी है।

  • आज लगाया गया सप्तपर्णी का पौधा सदाबहार औषधीय वृक्ष है, जिसका आयुर्वेद में बहुत महत्व है।

  • आज लगाया गया मौलश्री एक औषधीय वृक्ष है, इसका सदियों से आयुर्वेद में उपयोग होता आ रहा है।

CM शिवराज 'One Plant A Day' के संकल्प के क्रम में प्रतिदिन कर हैं पौधारोपण

बता दें कि, पेड़-पौधे प्रकृति के उस वरदान की तरह हैं जो न सिर्फ हमारी आस्था से जुड़े हुए हैं, बल्कि सृष्टि की भी रक्षा करते हैं, इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं और अपनी पृथ्वी को हरा-भरा करें। इसलिए, राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 'One Plant A Day' के संकल्प के क्रम में प्रतिदिन पौधारोपण कर हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नागरिकों से अनुरोध किया कि, हर नागरिक परिवार के शुभ अवसरों, जैसे जन्म वर्षगांठ आदि पर पौधे लगाएं। यह हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण के सुधार में महत्वपूर्ण योगदान होगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com