भोपाल, मध्यप्रदेश। एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा जयंती के अवसर पर पवित्र नदी के उद्गम स्थल अमरकंटक से राज्य में हर दिन एक पेड़ लगाने की शुरुआत की थी, इसी क्रम में अब तक सीएम शिवराज कई पौधे लगा चुके हैं, एमपी में हर दिन एक पेड़ लगाने के अपने संकल्प के तहत आज मुख्यमंत्री शिवराज ने भोपाल में 'नीम का पौधा' लगाया है।
राजधानी के स्मार्ट पार्क में सीएम शिवराज ने लगाया नीम का पौधा :
मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नीम का पेड़ लगाया है। मुख्यमंत्री चौहान ने इस अवसर पर कहा- अनेक औषधीय गुणों से भरपूर नीम का पौधा आज भोपाल के स्मार्ट पार्क में रोपा है, पेड़ लगाने से मन को जो सुख मिलता है, उसकी व्याख्या शब्दों में नहीं की जा सकती है, मैं आप सभी से निवेदन करता हूँ कि आप पेड़ ज़रूर लगाएँ।
नीम का पौधा है एक औषधि :
इस संबंध में बताते चलें कि, भारत में नीम का उपयोग एक औषधि के रूप में किया जाता है, आज के समय में बहुत सी एलोपैथिक दवाइयां नीम की पत्ती व उसकी छाल से बनती हैं, नीम के पेड़ का हर अंग फायदेमंद होता है, बहुत सी बीमारियों का उपचार इससे किया जाता है। इसके अलावा भारत में नीम का पेड़ घर में लगाना शुभ माना जाता है। नीम स्वाद में कड़वा होता है, लेकिन नीम जितनी कड़वी होती है, उतनी ही फायदे वाली होती है, जो कई बीमारियों के उपचार के लिए लाभकारी है।
नीम का पेड़ साक्षात मंगलदेव हैं, कहते हैं कि इस पेड़ की सेवा करने से आपके जीवन में सदैव मंगल और शुभ होता है। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि आप जन्मदिन या विशिष्ट अवसरों पर एक पौधा अवश्य लगाइये। हम सबके प्रयास से ही धरती समृद्ध होगी।
सीएम शिवराज ने कहा-
सीएम शिवराज ने पौधारोपण कर बताया ये महत्व :
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पौधारोपण की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नीम का पौधा लगाया। वहीं इस मौके पर कहा कि, नीम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण के अपने संकल्प की पूर्णता की ओर एक और कदम बढ़ाया। नीम का पेड़ वायु को शुद्ध कर अनेक बीमारियों से बचाता है और त्वचा रोग व दांतों की अनेक समस्याओं से मुक्त करता है, आप भी पौधारोपण करें।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।