शिवराज सिंह ने कमिश्नर इंदौर से अद्यतन स्थिति जानी
शिवराज सिंह ने कमिश्नर इंदौर से अद्यतन स्थिति जानीSocial Media

बांध से पानी की सुरक्षित निकासी का ऑपरेशन जारी, शिवराज सिंह ने कमिश्नर इंदौर से अद्यतन स्थिति जानी

भोपाल, मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर कमिश्नर और जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट से अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।

भोपाल, मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर कमिश्नर और जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट से अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। बांध से पानी की सुरक्षित निकासी का काम प्रारंभ है। बांध के पानी को वैकल्पिक मार्ग द्वारा नदी की ओर ले जाया गया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस अवसर पर मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव जल संसाधन एस एन मिश्रा, पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना, प्रमुख सचिव जनसंपर्क राघवेंद्र कुमार और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कमिश्नर इंदौर ने मुख्यमंत्री को बताया कि खरगोन और धार कलेक्टर एसपी के साथ ग्रामों का भ्रमण कर रहे हैं। ग्राम पूरी तरह खाली कराए गए, जहां पानी आने की आशंका थी। इसके लिए रात्रि आठ बजे हूटर से क्षेत्र में एनाउंसर करवाया गया कि सब लोग सुरक्षित रहें। बांध से विशेष चैनल द्वारा पानी की सुरक्षित निकासी के प्रयास सफल होंगे। पानी का प्रवाह धीमा है, लेकिन कार्य तेजी से शुरू हो गया है। बांध के पानी को वैकल्पिक मार्ग द्वारा नदी की ओर ले जाया गया है।

शिवराज सिंह ने कमिश्नर इंदौर से अद्यतन स्थिति जानी
Madhya Pradesh : शिवराज सिंह ने ग्रामीणों से बांध के राहत और बचाव कार्य में सहयोग की अपील की

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण के सदस्य विवेक त्रिपाठी जो इसी फील्ड में हैं, उनसे तकनीकी जानकारी प्राप्त की। श्री चौहान को जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने बताया कि क्षेत्र में जनता की सुरक्षा के पूरे प्रयास सुनिश्चित किए गए हैं। श्री चौहान ने आपदा राहत और बांध से पानी की सुरक्षित निकासी के कार्य में संलग्न अमले द्वारा सुरक्षा उपायों का पालन करने के निर्देश भी दिए हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com